नई दिल्ली, फरवरी 15। डिविडेंड यील्ड फंड उन कंपनियों के शेयरों में निवेश करके निवेशकों के पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन लाने में मदद करते हैं, जो समय के साथ नियमित रूप से डिविडेंड का भुगतान करती हैं। यदि आप शेयर बाजार में नए हैं, तो आप डिविडेंड यील्ड ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं। डिविडेंड यील्ड का उपयोग पेंशन इनकम बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। खासकर तब जब यदि आप रिटायर हैं और जीवन की हाई क्वालिटी बनाए रखना चाहते हैं। यदि आप एक रेगुलर डिविडेंड इनकम चाहते हैं, तो आपके लिए डिविडेंड यील्ड फंड सही है। हम यहां आपको आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के एक डिविडेंड यील्ड फंड की जानकारी देंगे, जिसने पिछले एक साल में अपनी कैटेगरी में अच्छा रिटर्न दिया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल डिविडेंड यील्ड इक्विटी फंड-ग्रोथ
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल डिविडेंड यील्ड इक्विटी फंड-ग्रोथ एक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड डिविडेंड यील्ड म्यूचुअल फंड प्लान है। यह एक मिड साइज का फंड है। इसे 25 अप्रैल 2014 को लॉन्च किया गया था। फंड की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 31 दिसंबर 2021 तक 685 करोड़ रुपये थी। फंड का एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 1.39 फीसदी है, जो इसकी कैटेगरी के औसत ईआर 1.38 के लगभग समान है।
1 साल का रिटर्न
इस फंड का पिछले 1 साल का रिटर्न 43.04 फीसदी रहा है, जो कि 1 साल में इसी कैटेगरी के औसत से अधिक है। अपनी शुरुआत के बाद से फंड ने 14.77 फीसदी औसत वार्षिक रिटर्न दिया है, जो कि इसकी कैटेगरी के 17.77% के वार्षिक औसत रिटर्न की तुलना में कम है। हालांकि हर 2 साल में फंड ने निवेश किए गए पैसे को दोगुना कर दिया है।
कम से कम कितना निवेश
कोई भी निवेशक न्यूनतम 1,000 रुपये के निवेश के साथ इस फंड में अपनी एसआईपी शुरू कर सकता है। इस फंड के लिए कोई लॉक-इन अवधि नहीं है। फंड की डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ की रिटर्न देने की क्षमता लगातार अपनी कैटेगरी के ज्यादातर फंड्स के अनुरूप रही है। हालांकि इसमें डूबते बाजार में नुकसान को नियंत्रित करने की औसत क्षमता है।
किसके लिए है बेस्ट
वे म्यूचुअल फंड निवेशक जिन्हें मैक्रो ट्रेंड की अच्छी समझ है और वे अन्य इक्विटी फंडों की तुलना में बेहतर रिटर्न के लिए सिलेक्टेड फंड में दांव लगाना चाहते हैं, तो इस फंड में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, जोखिम मीटर पर इस फंड को अत्यधिक जोखिम भरा माना गया है। ऐसे में निवेशकों को नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। वैसे भी कोई भी फंड रिटर्न की गारंटी नहीं देता।
कैसे कैसे किया है निवेश
फंड का 88.48 निवेश भारतीय इक्विटी मार्केट में हैं, जिनमें से 69.47% लार्ज-कैप शेयरों में, 2.9% मिड-कैप शेयरों में और 9.15% स्मॉल-कैप शेयरों में हैं। इसने टेक्नोलॉजी, वित्तीय, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल और कंस्ट्रक्सन क्षेत्र में अधिकतर निवेश किया है। इंफोसिस लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और सन फार्मास्युटिकल फंड की टॉप पांच होल्डिंग्स हैं। फंड का 2 साल का एब्सॉल्यूट रिटर्न 76.67 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 81.52 फीसदी, 5 साल का रिटर्न 94.13 फीसदी और शुरुआत से 190.80 फीसदी रहा है। इसका 2 साल का सालाना रिटर्न 32.87 फीसदी, 3 साल का सालाना रिटर्न 21.96 फीसदी और 5 साल का सालाना रिटर्न 14.17 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications