नई दिल्ली, जून 29। यदि आप एफडी जैसे किसी ऑप्शन में एक साथ बड़ी रकम निवेश न कर पाएं, मगर बावजूद इसके तगड़ा रिटर्न पाना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड से अच्छा ऑप्शन शायद दूसरा नहीं होगा। म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश करना सबसे अच्छा रास्ता है। एसआईपी में आपको हर महीने एक निश्चित राशि निवेश करनी होती है, जिस पर आपको बढ़िया रिटर्न मिलेगा। यहां हम आपको ऐसे ही 5 बेस्ट इक्विटी म्यूचुअल फंड की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया है और उनमें आगे भी एसआईपी के जरिए निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है।
मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड
मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड को क्रिसिल से 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। यानी ये एक काफी सुरक्षित फंड है। बीते एक साल में देखें तो इस फंड का रिटर्न 68.20 फीसदी रहा है। वहीं फंड ने 6 महीनों में निवेशकों को 25.51 फीसदी और तीन महीनों में 13.83 फीसदी रिटर्न दिया है। रिटर्न के लिहाज से यह फंड काफी शानदार रहा है। इस फंड में सिर्फ 1000 रु की एसआईपी से निवेश शुरू किया जा सकता है।
एसबीआई लार्ज एंड मिड कैप फंड
एसबीआई लार्ज एंड मिड कैप फंड हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 66.44 फीसदी और 6 महीनों का रिटर्न 26.42 फीसदी रहा है। यदि तीन महीनों में देखें तो इस कैप फंड ने निवेशकों को 16.09 फीसदी मुनाफा कराया है। इस फंड को क्रिसिल से 3 स्टार रेटिंग मिली है। इस फंड में 500 रु की एसआईपी से निवेश शुरू किया जा सकता है। इस फंड के पास आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, रिलायंस और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयर हैं।
यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड
यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड ने भी निवेशकों को बीते एक साल में तगड़ा रिटर्न दिया है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 67.23 फीसदी और 6 महीनों का रिटर्न 17.20 फीसदी रहा है। वहीं यदि तीन महीनों में देखें तो यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड ने निवेशकों को 10.34 फीसदी मुनाफा कराया है। इस फंड में यदि आप निवेश करना चाहें तो सिर्फ 500 रु की मासिक एसआईपी से शुरू कर सकते हैं।
एक्सिस ब्लूचिप फंड
एक्सिस ब्लूचिप फंड ने भी निवेशकों को बीते एक साल में अच्छा मुनाफा कराया है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 45.79 फीसदी और 6 महीनों का रिटर्न 10.61 फीसदी रहा है। यदि तीन महीनों में देखें तो इस कैप फंड ने निवेशकों को 9.74 फीसदी मुनाफा कराया है। इस फंड को क्रिसिल से 3 स्टार रेटिंग मिली है। बाकी आप सिर्फ 500 रु की एसआईपी से इसमें पैसा लगाना शुरू कर सकते हैं।
कोटक फ्लेक्सी कैप फंड
कोटक फ्लेक्सी कैप फंड ने भी निवेशकों को बीते एक साल में ठीक-ठाक रिटर्न दिया। इस फंड का एक साल का रिटर्न 49.88 फीसदी और 6 महीनों का रिटर्न 17.57 फीसदी रहा है। वहीं यदि तीन महीनों में देखें तो कोटक फ्लेक्सी कैप फंड ने निवेशकों को 10.33 फीसदी मुनाफा कराया है। इस फंड में भी आप सिर्फ 500 रु की मासिक एसआईपी से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications