नई दिल्ली, मई 4। पिछले 1-वर्ष ने इक्विटी म्यूचुअल फंडों के लिए जबरदस्त रिटर्न दिया है। खासकर उन लोगों को ज्यादा फायदा हुआ है, जिन्होंने पिछले साल ठीक उसी समय निवेश किया था, जब कोविड-19 के कारण शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई थी। पिछले 1-वर्ष में इक्विटी बाजार ने काफी वापसी की, जिससे इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। यहां हम कुछ इक्विटी म्यूचुअल फंड की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में 60 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।
यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड
इस फंड ने पिछले 1 साल में 62.10 फीसदी का रिटर्न दिया है। यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड को वैल्यू रिसर्च ने 5-स्टार रेटिंग दी है। इस फंड 3 साल का सालाना रिटर्न 14.92 फीसदी रहा है। जबकि 5 साल का रिटर्न सालाना आधार पर 16 फीसदी रहा है। इस फंड को यूटीआई संभालती है और इसकी एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 16,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
कम से कम कितना निवेश जरूरी
यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड में आप एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं। एसआईपी के जरिए कम से कम मासिक निवेश 1000 रु होगा। इस फंड के पोर्टफोलियो में एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी इंफोटेक, इंफोसिस और एचडीएफसी जैसे शेयर शामिल हैं। ध्यान रहे कि लॉकडाउन के कारण बाजारों में आई गिरावट के बाद पिछले 1 साल में शेयर बाजार में काफी तेजी रही है। इसलिए किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते समय सिर्फ 1 साल के रिटर्न को न देखें।
मिरे इमर्जिंग ब्लूचिप फंड
इस फंड को क्रिसिल और वैल्यू रिसर्च दोनों से 5-स्टार रेटिंग मिली है। फंड का 1 साल का रिटर्न 63.24 फीसदी रहा है, जबकि 3 साल का सालाना रिटर्न 16.15 फीसदी और 5 साल का रिटर्न सालाना आधार पर 20.77 फीसदी रहा है। मिरे इमर्जिंग ब्लूचिप फंड के पोर्टफोलियो में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एक्सिस बैंक जैसे शेयर शामिल हैं। जो लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए बेहतर है कि एक साथ बड़ी रकम निवेश करने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते 1 साल में शेयर बाजार अस्थिर भी रहा है।
टाटा मिडकैप ग्रोथ
यह एक और फंड है जिसने पिछले 1 साल में जोरदार प्रदर्शन किया है। सालाना आधार पर इसका 1 साल का रिटर्न 61.74 फीसदी रहा है। 3 साल का सालाना रिटर्न 11 फीसदी से अधिक है। इस बात पर जरूर ध्यान दें कि यह एक मिडकैप फंड है, जिसका मतलब है कि रिटर्न अधिक अस्थिर हो सकता है। इस फंड ने वोल्टास, चोलामंडलम इंवेस्टमेंट, टाटा पावर, नवीन फ्लोरिन आदि शेयरों में निवेश है। मिडकैप फंड होने के नाते आपको इस फंड में एक साथ बड़ी रकम नहीं लगानी चाहिए।
एसबीआई स्मॉल कैप फंड
एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने 1 साल में लगभग 81 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। ये फंड स्मॉल मार्केट कैप वाली कंपनियों में निवेश करता है, जिसका मतलब है कि इसके रिटर्न अस्थिर हो सकते हैं। फंड के पोर्टफोलियो में जेके सीमेंट, एल्गी इक्विपमेंट, ब्लूस्टार आदि जैसे स्टॉक शामिल हैं। आप यहां एसआईपी रूट के जरिए निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications