IPO में पैसे लगाने वालों के लिए एक अच्छा मौका आ रहा है। आज ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ खुल रहा है। इस आईपीओ में निवेशक आज यानी 3 नवंबर 2023 से 7 नवंबर 2023 तक पैसा लगा सकते हैं।
बैंक इस आईपीओ के माध्यम से 463 करोड़ रु जुटाने का प्रयास कर रहा है। अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने का प्लान कर रहे है तो फिर आप आइए जानते हैं इस आईपीओ के बारे में सारी डिटेल।

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक आईपीओ का प्राइस बैंड 57 रु से लेकर 60 रु प्रति शेयर के बीच तय किया गया है। बैंक इस आईपीओ के माध्यम से कुल 390 करोड़ 70 लाख रु के फ्रेश शेयर जारी करने वाली है।
वहीं ऑफर फॉर सेल की बात करें तो फिर ऑफर फॉर सेल के जरिए 72 लाख 30 हजार रु के शेयर बेचे जा रहे हैं। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी के प्रमोटर ईएसएएफ फाइनेंशियल होल्डिंग, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और पीएनबी मेटलाइफ कंपनी अपने हिस्से के शेयरों को बेचने वाले हैं।
जानिए कितना करना होगा निवेश
कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस आईपीओ में निवेशक को मिनिमम 250 इक्विटी के शेयरों को खरीदना होगा। आप इसके बाद 250 शेयरों के लॉट साइज पर निवेश कर सकते हैं।
ऐसे में खुदरा निवेशकों को मिनिमम 14 हजार 250 रु निवेश करना पड़ेगा। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 2 नवंबर को 135 करोड़ 15 लाख रु इकट्ठा किए हैं।
कंपनी ने इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है। वही, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है। वही, कंपनी के शेयर की लिस्टिंग की बात करें तो फिर शेयरों की लिस्टिंग 16 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर होगी।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: LIC की इस पॉलिसी में रोजाना 87 रु के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख, जानिए नाम
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications