Eternal Share Price: कभी जोमैटो के नाम से जानी जाने वाली फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी इटरनल लिमिटेड के शेयरों ने मंगलवार, 22 जुलाई को शुरुआती सत्र में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों के बाद पिछले सेशन में 7 फीसदी की तेजी के बाद यह उछाल आया. हालांकि, कंपनी ने FY26 की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट में 90 फीसदी की गिरावट दर्ज की, जो पिछले साल के 253 करोड़ रुपए से घटकर 25 करोड़ रुपए रह गया. इसके बावजूद Q1 में रेवेन्यू 70 फीसदी बढ़कर 7,167 करोड़ रुपए हो गया.
जोमैटो के शेयरों में जोरदार तेजी
सुबह 10.06 बजे कंपनी के शेयर बीएसई पर 10.51 फीसदी बढ़कर 299 रुपए पर कारोबार कर रहा. ब्लिंकिट ने पहली तिमाही में 2,400 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल किया, जो कि जोमैटो के फूड डिलीवरी रेवेन्यू 2,261 करोड़ रुपए से ज्यादा है. तिमाही के लिए कंपनी का कंसो एबिटा 115 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 35 फीसदी कम है.

5 महीने के हाई पर शेयर
पिछले सेशन में पॉजिटिव मैनेजमेंट कमेंट्री ने इटरनल के स्टॉक को 5 महीने के हाई लेवल पर पहुंचा दिया. कंपनी ने कहा कि ब्लिंकिट का नेट ऑर्डर वैल्यू (एनओवी) पहली बार जोमैटो से ज्यादा हो गया. सीएफओ अक्षंत गोयल ने कहा कि हमारे बी2सी ऑपरेशंस अब करीब 10 बिलियन डॉलर के सालाना एनओवी तक पहुंच गए हैं, जिसमें क्विक कॉमर्स का हिस्सा करीब आधा है.
स्टॉक पर ब्रोकरेज की रेटिंग
जोमैटो के नेट प्रॉफिट में 90 फीसदी की गिरावट के बावजूद कई ब्रोकरेज हाउस इटरनल के शेयरों पर तेजी से बने हुए हैं. ग्लोबल ब्रोकिंग हाउस जेफ़रीज़ ने कंपनी के आउटलुक को 'खरीदें' में अपग्रेड किया है. साथ ही शेयर पर 400 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि हालांकि पहली तिमाही का प्रदर्शन मिलाजुला था, लेकिन मैनेजमेंट कमेंट्री से सकारात्मक थी.
CLSA ने इटरनल पर अपने 'उच्च-विश्वास आउटपरफॉर्म' टैग को दोहराया और ब्लिंकिट के प्रदर्शन को जीओवी और योगदान के मामले में अनुमानों से बेहतर बताते हुए प्रति शेयर 385 रुपए का प्राइस टारगेट बनाए रखा. बर्नस्टीन ने भी अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है. क्विक-कॉमर्स सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन के कारण अपने लक्ष्य वैल्यू को बढ़ाकर 320 रुपए प्रति शेयर कर दिया.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications