EV Financing Startup News: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स फाइनेंसिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म रेवफिन ने सीरीज बी राउंड की फंडिंग के तहत 14 मिलियन डॉलर की रकम जुटाई है। अगर आप इस रकम को रुपए में कनवर्ट करते हैं तो यह कुल मिलाकर 115 करोड़ रुपए के आसपास रहेगी। आपको बताते चले कि इस स्टार्टअप को मिली इस फंडिंग के राउंड को तो ओमीडियार नेटवर्क ने लीड किया था। आपको बता दे कि इस कंपनी ने इस स्टार्ट में 5 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया है, जो की इन्वेस्टर्स किसी एक इन्वेस्टर से सबसे ज्यादा फंडिंग है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि यह स्टार्टअप अब तक 625 करोड़ रुपए की टोटल फंडिंग उठा चुका है।
कौन-कौन रहे थे इन्वेस्टर्स
आपको बताते चले कि इस स्टार्टअप के लिए फंडिंग ग्राउंड में शामिल हुए इन्वेस्टर में ओमीडियार नेटवर्क ने 5 मिलियन डॉलर का सबसे ज्यादा इनवेस्टमेंट किया है। इसके अलावा एशियाई डेवलपमेंट बैंक, कंपेनियन कैपिटल लिमिटेड के अलावा कई और इन्वेस्टर भी मौजूद रहे जिनमें ग्रीन फ्रंटियर कैपिटल और एनसी न्यूएवा ही शामिल थे। इन्होंने इस फंडिंग राउंड में अपनी भागीदारी निभाई।

115 करोड़ रुपए की इस लेटेस्ट फंडिंग के बाद रेवफिन द्वारा जुटाए गई टोटल फंडिंग का अमाउंट बढ़कर 625 करोड़ रुपए पहुंच गया है। इस दौरान ऋषि कजारिया, लेट्स वेंचर एंजेल फंड, हर्ष जैन अनुराग जयपुरिया जैसे कई और इन्वेस्टर्स ने इस स्टार्टअप में अपने पैसे लगाए हैं। इस कंपनी फंडिंग देखकर लग रहा है कि इसका भविष्य काफी उज्जवल है। हालांकि मार्केट में जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड काफी बढ़ने वाली है, और बढ़ती इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड के साथ इस इलेक्ट्रिक व्हीकल फाइनेंस कंपनी का फायदा और कैपिटल दोनों बढ़ाने की जबरदस्त उम्मीद है।
आपको बताते चलें कि रेवफिन कंपनी को के संस्थापक और सीईओ समीर अग्रवाल का कहना है कि इस फंडिंग से उन्हें अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। समीर का कहना है कि इस फंडिंग के तहत उनकी कंपनी भारत में हर तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल की ग्रोथ में अपना योगदान दे सकती है। गौरतलब है कि यह पिछले 12 महीने की दूसरी बड़ी फंडिंग है, जिससे कंपनी को जबरदस्त मजबूती मिलने के आसार हैं।
इस स्टार्टअप की शुरुआत दिल्ली में साल 2018 में समीर अग्रवाल के द्वारा की गई थी। यह एक इलेक्ट्रिक व्हीकल फाइनेंसिंग कंपनी है, जो कमर्शियल फ्लड ड्राइवर को लोन मुहैया कराने के लिए जानी जाती है। एक जानकारी के मुताबिक इस कंपनी में अब तक करीब 21800 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में अपना निवेश किया है। बढ़ती इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड को देखते हुए कंपनी ने अगले 5 साल के अंदर करीब 20 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल को फाइनेंस करने की सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है।
कंपनी की एक रिपोर्ट के अनुसार उसे फाइनेंस लेने वाले कुल ग्राहकों में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की भी है। गौरतलब है कि यह फाइनेंसिंग सिस्टम स्टार्टअप हर उसे सेगमेंट के लिविंग स्टैंडर्ड को बढ़ाने में मददगार हो रहा है, जिसे काफी समय से अनदेखा किया जा रहा था।
बताते चले की फाइनेंसियल ईयर 2023 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 34 करोड रुपए रहा है। वही कंपनी का इरादा 2024 के वित्त वर्ष में इस राजस्व को करीब 90 करोड़ तक पहुंचाने का है। इस साल कंपनी को करीब 18-20 करोड़ रुपए मुनाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: कब तक भारत बनेगा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, चीन और अमेरिका को छोड़ देगा पीछे
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications