नयी दिल्ली। निवेश एक ऐसी चीज है जिसमें कोई बंधन नहीं है। यानी आप जब चाहें और जितना चाहें निवेश कर सकते हैं। एक पुरानी कहावत है 'पैसे से पैसे कमाना'। इस कहावत का मॉडर्न मतलब निवेश ही है। ऐसा नहीं है कि निवेश कोई नई चीज है, मगर अब निवेश को लेकर भारत में लोग पहले के मुकाबले ज्यादा जागरूक हैं। निवेश से जुड़े कई पहलू हैं, जिनमें सबसे जरूरी है जल्दी शुरुआत। अक्सर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आपको अपनी युवा आयु में ही निवेश शुरू कर देना चाहिए। इससे आप रिटायरमेंट तक एक बड़ा फंड तैयार कर लेंगे। मगर यदि आप ऐसा नहीं पर पाए और अब आपकी आयु 40 साल के आस-पास हो गई है तो टेंशन न लें। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने रिटायरमेंट तक (यानी केवल 20 सालों में) 2 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड है सही रास्ता
20 सालों में 2 करोड़ रु का फंड तैयार करने के लिए म्यूचुअल फंड सही रास्ता है। एक तो इसमें शेयर बाजार की तरह जोखिम नहीं होता, दूसरे आपको यहां शानदार रिटर्न मिल सकता है। यहां एफडी या पोस्ट ऑफिस स्कीम की तरह फिक्स रिटर्न नहीं है। कई म्यूचुअल फंड स्कीमें ऐसी हैं जिन्होंने सिर्फ 2020 में ही 70 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। यानी ये साल म्यूचुअल फंड के लिए बहुत अच्छा रहा।
कम पैसों से बड़ा फंड होगा तैयार
म्यूचुअल फंड में न तो निवेश की कोई उम्र होती और न निवेश राशि की कोई सीमा। मगर आप कम पैसों से भी मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। 40 साल या उससे ऊपर के लोग एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिये हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आपको 60 साल या रिटायरमेंट तक लगातार निवेश करना होगा। आगे हम आपको बताएंगे कि 20 सालों में 2 करोड़ रु का फंड तैयार करने के लिए आपको हर महीने कितने रु का निवेश करना होगा।
सिर्फ 10000 रु होंगे काफी
20 साल में 2 करोड़ रु का फंड बनाने के लिए आपको हर महीने 9000 रु की एसआईपी करनी होगी। यदि औसत रिटर्न सालाना 12.5 फीसदी रहे तो 20 साल में 1 करोड़ रु (हर महीने 9000 रु के निवेश से) का फंड बनेगा। मगर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुत सी स्कीमें ऐसी भी रही हैं, जिन्होंने निवेशकों को 20 सालों में हर साल 20 फीसदी से ज्यादा सीएजीआर रिटर्न दिया है। यदि आप किसी ऐसी स्कीम में पैसा लगाएं तो 20 सालों तक हर महीने 10000 रु के निवेश से आप 2 करोड़ रु का फंड बना सकते हैं।
कैसे करें शुरुआत
म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने के लिए अहम चीज है अच्छी और अपने लिए अनुकूल स्कीम तलाश करना। इसके लिए आप वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट्स की राय ले सकते हैं। दूसरे थोड़ा काम आप खुद भी करें। रेटिंग एजेंसियां फंड्स को रेटिंग देती हैं। अच्छे रेटिंग वाले फंड तलाश करें, जिन्होंने पिछले सालों में लगातार बढ़िया रिटर्न दिया हो।
नया साल नया उम्मीद
नया साल 2021 शुरू होने में ज्यादा समय नहीं है। आप जनवरी तक अच्छे फंड ढूंढ कर निवेश शुरू कर सकते हैं। इक्विटी फंड शेयर बाजार से जुड़े होते हैं। शेयर बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जिसके आगे भी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में म्यूचुअल फंड भी अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications