नई दिल्ली, सितंबर 24। शेयर बाजार की आई तेजी से जहां निवेशक मालामाल हो गए हैं, वहीं चिंता की लकीरें भी खिचती दिख रहीं है। आज सेंसेक्स करीब 163.11 अंक की तेजी के साथ 60048.47 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 30.20 अंक की तेजी के साथ 17853.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार की इस तेजी के चलते कुल मार्केट कैप में करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हुई है।
निवेश हुए मालामाल
बीएसई में लिस्टेंड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 263 लाख करोड़ रुपये हो गई है। अगर केवल आज की ही निवेशकों की कमाई की बात करें तो 1.40 लाख करोड़ की कमाई हुई है। आंकड़ों के अनुसार गुरुवार 23 सितंबर को बीएसई की लिस्टेंड कंपनियों का मार्केट कैप 2, 61,73,374,32 करोड़ रुपये थी, जो आज यानी शुक्रवार को को 2,63,13,179,35 करोड़ रुपये हो गई है। इस प्रकार आज की शेयर बाजार की तेजी से निवेशकों की दौलत करीब 1,39,805,03 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

लेकिन यह हैं चिंता की लकीरें
आज सेंसेक्स और निफ्टी में भारी तेजी दर्ज हुई है। लेकिन यह तेजी कुछ खास शेयरों तक ही सीमित रही है। आइये जानते हैं सेंसेक्स और निफ्टी की कितनी कंपनियां बढ़ी और कितनी घटीं।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों का हाल
- 13 कंपनियों में दर्ज हुई तेजी
- 17 कंपनियों में दर्ज हुई गिरावट
निफ्टी की 50 कंपनियों का हाल
- 20 कंपनियों में दर्ज हुई तेजी
- 30 कंपनियों में दर्ज हुई गिरावट
सेंसेक्स ऐसे आया 50,000 अंक से 60,000 अंक तक
- 167 ट्रेडिंग सेशन में 50,000 से 60,000 तक पहुंच गया सेंसेक्स
- सेंसेक्स के इतिहास में सबसे तेजी से 10,000 अंक का आंकड़ा पार
- इससे पहले सेंसेक्स ने 10,000 अंक पार करने के लिए औसतन 931 सेशन लिए थे
- सेंसेक्स को पहले 10000 अंक तक पहुंचने में 20 साल लगे
सेंसेक्स की इस तेजी में कौन से शेयरों ने दिया साथ
- बजाज फिनसर्व का शेयर 105 फीसदी बढ़ा
- टाटा स्टील का शेयर 98 फीसदी बढ़ा
- बजाज फाइनेंस का शेयर 54 फीसदी बढ़ा
- एसबीआई का शेयर 53 फीसदी बढ़ा
- टेक महिंद्रा का शेयर 52 फीसदी बढ़ा


Click it and Unblock the Notifications