Gold Price Hikes: इस समय सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। गोल्ड प्राइस बढ़ने की वजह की बात करें तो सोने के दाम बढ़ने के पीछे कई वजहें हैं। इनमें सबसे बड़ा कारण इस समय ईरान और इजराइल के बीच चल रहे भू-राजनैतिक तनाव की वजह हो रहा है। इसके आलावा कई और दूसरे कारण हैं, जिनकी वजह से सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं सोने के दाम बढ़ाने में वैश्विक आर्थिक मंदी का अहम योगदान है।
बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों के अंदर सोने की कीमत में रॉकेट की तरह उछाल देखने को मिला है। आपको बताते चलें कि इस साल में अब तक इस साल में सोने की कमतों मे 13 परसेंट तक का उछाल देखने को मिला है। परफॉर्मिंग ऐसेट के तौर पर सोने की स्थिती काफी ज्यादा बेहतर हुई है।

हालांकि आगे आने वाले समय में विशेषज्ञ ने सोने की कीमत में काफी जबरदस्त तेजी का अनुमान लगाया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक साल 2030 तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,68,000 के आसपास तक पहुंच जाएगी।
गौरतलब है कि आगे आने वाले समय में सोने के दाम में लगातार तेजी देखने को मिलेगी। बढ़ती हुई मंहगाई की वजह से भी सोने के दाम बढ़ने वाले हैं।
इसके आलावा आर्थिक मंदी औऱ मार्केट में उतार चढ़ाव के कारण लोग सोने में काफी ज्यादा इनवेस्ट कर रहे हैं।
सोने की कीमत में बढ़ोतरी अन्य कारणों में केंद्रीय बैंक के द्वारा सोने की खरीदारी, मंहगाई का दबाव मुख्य कारणों में से एक है। वहीं बढ़ी हुई खुदरा मांग, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के माध्यम से ब्याज में वृद्धि जैसे कई अन्य कारण हैं, जिनके वजह से सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
वहीं सोने की कीमत में कमी आने की संभावना काफी कम लग रही है। विशेषज्ञों के द्वारा कहा गया है कि शेयर बाजार में लगातार अस्थिरता बनी हुई है और ऐसे में आने वाले समय में सोने की कीमत में कमी आने का कोई असर नहीं दिख रहा है।
इसके अलावा ईटीएफ और डिजिटल गोल्ड आने की वजह से आदमी लोगों का इन्वेस्टमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है।
सोने की लगातार बढ़ती हुई कीमतों को देखते हुए एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप अभी सोने में निवेश करते हैं तो आगे आने वाले 4 से 5 साल के अंदर आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। अगर आप फिजिकल बोर्ड में इन्वेस्ट नहीं करना चाहते हैं तो आपके पास गोल्ड बॉन्ड, डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ में भी निवेश करने का ऑप्शन है।
ऐसे ऑनलाइन सोना खरीदने पर आपको एक ग्राम सोने के बदले में एक यूनिट मुहैया करवाई जाती है। हालांकि इसमें भी असली सोने की तरह ही आपको पूरा फायदा मिलता है।
अगर बात करें भारत की तो इस समय देश के कई हिस्सों में सोना 75,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास के स्तर तक पहुंच चुका है।
वहीं अभी कुछ ही दिनों में वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में जैसे ही वेडिंग सीजन में सोने की डिमांड बढ़ेगी वैसे ही सोने की कीमत में और तेज उछाल देखने को मिल सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications