कोरोना के कारण घर से बाहर निकलना बिलकुल संभव नहीं है। इसके बाद भी जुरूरी चीजों के लिए बाहर निकलना ही पड़ रहा है।
नई दिल्ली: कोरोना के कारण घर से बाहर निकलना बिलकुल संभव नहीं है। इसके बाद भी जुरूरी चीजों के लिए बाहर निकलना ही पड़ रहा है। लेकिन बात करें शॉपिंग की तो अब ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग ही एक मात्र सहारा बना हुआ है। आप अगर शॉपिंग करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

भारतीय स्टेट बैंक आपके लिए एक आकर्षक ऑफर लेकर आया है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर 8 से 12 जुलाई के बीच बेस्ट ऑफ सीजन सेल शुरू की गई है। इस सेल में अगर आप खरीददारी करने के बाद एसबीआई के डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि पेमेंट करते समय ये डिस्काउंट आपके बिल से अपने आप कम हो जाएगा। तो अब घर बैठे ही आसानी से सस्ते में शॉपिंग कर सकते है।
एसबीआई कार्ड से खरीदारी पर मिलेगी इतनी छूट
एसबीआई की ओर से दिए गए इस ऑफर के तहत आपको इस ऑफर का फायदा लेने के लिए कम से कम 1499 रुपये की शॉपिंग करनी होगी। इस एक कार्ड पर आपको ज्यादा से ज्यादा 750 रुपये तक का ही डिस्काउंट दिया जाएगा। जानकारी दें कि फ्लिपकार्ट की ओर से शुरू की गई इस बेस्ट ऑफ सीजन सेल में फ्लिपकार्ट प्लस के मेम्बर्स के लिए ये सेल 7 जुलाई की शाम 8 बजे से शुरू हो चुकी है। जो कि 12 जुलाई तक चलेगी।
मिल रहा है 80 फीसदी तक डिस्काउट
फ्लिपकार्ट की इस बेस्ट ऑफ सीजन सेल में कपड़ों पर 80 फीसदी तक छूट मिल रही है। वहीं फ्रेगरेंस पर 70 फीसदी तक छूट है। हेडफोन और स्पीकर पर 50 फीसदी तक छूट मिल रही है। मोबाइल फोन पर भी बेहद आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। जूतों पर 70 फीसदी तक डिस्काउंट है। वहीं फ्लिपकार्ट पर वर्लफूल डेज सेल का आयोजन आज यानी 10 जुलाई से शुरु हो रहा है जो कि 13 जुलाई तक चलेगा। अगर पर बैंक ऑफ बड़ौदा की क्रेडिट कार्ड से इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीदरी करते है तो आपको 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
रियलमी नार्जो 10ए की फ्लिपकार्ट सेल आज
दूसरी तरफ बता दें कि बजट स्मार्टफोन रियलमी नार्जो 10ए को खरीदने का है विचार तो आज एक बार फिर दोपहर 12 बजे इस रियलमी मोबाइल की सेल शुरू होगी। याद करा दें कि मई में इस रियलमी फोन को रियलमी नार्ज़ो 10 के साथ भारत में उतारा गया था। रियलमी मोबाइल प्राइस की बात करें इस फोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 8,999 रुपये है। फोन के दो कलर वेरिएंट हैं, सो ब्लू और सो व्हाइट। जानकारी दें नार्जो 10ए की सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर या कह लीजिए रियलमी की आधिकारिक साइट रियलमी डॉट कॉम पर शुरू होगी। रियलमी नार्जो 10ए के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट। ग्राहकों के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा और स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को फ्री मिलेगा 6 महीने का यूटूब प्रीमियम। दूसरी तरफ, रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर हैंडसेट खरीदते समय Mobikwik से भुगतान पर 100 प्रतिशत तक सुपरकैश (500 रुपये तक) मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications