Fact Check : सोशल मीडिया के जमाने में हर दिन हजारों खबरें हमारे आखों से होकर गुजरती है। इनमें से कई खबरें हमारे काम की हाती हैं तो कुछ खबरें प्रोपैगेंडा के तहत फैलाई गई होती हैं। ऐसे में सही खबरों की पहचान कर पाना मुश्किल होता है। हजारों खबरों के बीच कुछ खबरें फर्जी भी होती हैं जिसके झांसे में आकर कई लोग फंस भी जाते हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कथित तौर पर एक नई सरकारी योजना को सपोर्ट करती दिखाई दे रही हैं। सबसे बड़ी बात कि इस वीडियो में हर महीने 1 लाख रुपये कमाने का मौका दिए जाने का दावा किया गया है। पहली नज़र में यह वीडियो बिल्कुल असली लगता है, लेकिन वास्तव में यह एक फेक वीडियो है।
इस वीडियो के संबंध में सरकार की मीडिया विंग पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने सच्चाई उजागर की है। प्रेस सूचना ब्यूरो की फ़ैक्ट-चेक टीम ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि वीडियो डिजिटल रूप से एडिटेड है और पूरी तरह से झूठ है। पीआईबी ने ऐसे झांसे में न आने और लोगों को गुमराह करने के लिए वीडियो को शेयर न करने की सलाह दी है।
वायरल दावा: 24 घंटे में 55 लाख रुपये तक कमाने का मौका
वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि वित्त मंत्री ने एक नई योजना की घोषणा की है। स्कैमर्स और धोखेबाज़ों ने डिजिटल AI टूल्स का इस्तेमाल कर एक वीडियो को एडिट किया है जिसमें निर्मला सीतारमण इस योजना का प्रचार करती हुई दिख रही हैं। हालांकि सरकार की ओर से या वित्त मंत्री की ओर से ऐसी कोई योजना की घोषणा नहीं की गई है।
पीआईबी फ़ैक्ट-चेक टीम ने अपने ट्विटर पोस्ट में कहा, "24 घंटे में 60,000 रुपये और महीने में 55 लाख रुपये तक कमाने का मौका। रोमांचक है ना? ज़रा सोचिए। फ़ेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री एक निवेश योजना का प्रचार कर रही हैं जिससे नागरिकों को रोज़ाना आसानी से पैसा कमाने में मदद मिल सकती है!
यह एक घोटाला है! यह डिजिटल रूप से एडिटेड नकली वीडियो है। वित्त मंत्री या भारत सरकार द्वारा ऐसा कोई कार्यक्रम शुरू या समर्थित नहीं किया गया है। ऐसे किसी भी संदिग्ध निवेश दावे का शिकार न बनें! सतर्क रहें। शेयर करने से पहले पुष्टि करें।"
वहीं एक अन्य पोस्ट में हर महीने 1 लाख रुपये कमाने के वायरल दावे पर पीआईबी ने बताया कि यह एक फर्ज़ी विज्ञापन है जो सोशल मीडिया शेयर किया जा रहा है। पीआईबी ने बताया, "इस आर्टिकल में टाइम्स ऑफ इंडिया की नकल करते हुए दावा किया गया है कि निर्मला सीतारमण के आदेश से, भारतीयों को राष्ट्रीय मंच से आय प्राप्त होने लगेगी। कथित तौर पर सरकार द्वारा समर्थित 'क्वांटम एआई' नामक राष्ट्रीय निवेश मंच लाखों भारतीयों को आय का एक नया स्रोत प्रदान करेगा, जिससे प्रत्येक नागरिक को प्रति माह ₹1 लाख से अधिक की आय होगी।"
पीआईबी ने बताया यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। वित्त मंत्री ने ऐसे किसी भी निवेश मंच/उत्पाद का समर्थन नहीं किया है। संदिग्ध विज्ञापनों या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि वे फ़िशिंग प्रयास हो सकते हैं। ऐसे दावों पर विश्वास करने या उन्हें साझा करने से पहले हमेशा विश्वसनीय सरकारी या आधिकारिक समाचार स्रोतों से उनकी पुष्टि करें!
फर्ज़ी वीडियो की पहचान कैसे करें?
धोखाधड़ी से बचने के लिए, आप कुछ आसान जांच कर सकते हैं:
1. किसी भी खबर की हमेशा आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें, क्योंकि अगर सरकार कोई योजना शुरू करती है, तो उसकी घोषणा आधिकारिक वेबसाइटों, प्रेस विज्ञप्तियों या सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट्स पर की जाएगी।
2. एडिटिंग के संकेतों की जांच करें, क्योंकि कभी-कभी फ़र्ज़ी वीडियो में लिप-सिंकिंग, बैकग्राउंड या ऑडियो पूरी तरह से मेल नहीं खाता।
3. समाचार रिपोर्टों की जांच करें क्योंकि एक वास्तविक कार्यक्रम या घोषणा को कई विश्वसनीय समाचार एजेंसियों द्वारा कवर किया जाएगा।
4. सामान्य ज्ञान का भी उपयोग करें। अगर कोई योजना इतनी आकर्षक लगती है कि सच नहीं लगती, तो उस पर विश्वास करने से पहले उसकी दोबारा जांच कर लें; बिना पुष्टि किए उसे दोस्तों या परिवार को फ़ॉरवर्ड न करें।
5. उस वीडियो की रिपोर्ट उसी प्लेटफ़ॉर्म पर ज़रूर करें जहां आपने उसे देखा था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications