Facts about Indian Railways: रेलवे में हर दिन कई लोग ट्रेवल करते हैं. रेलवे के जरिए आप लंबा सफर कम पैसे और कम समय में तय कर सकते हैं. हमारे देश में ट्रेन का नाम कई बातों को ध्यान में रखकर ही तय किया जाता है. राजधानी एक्सप्रेस से लेकर शताब्दी के नाम के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण शामिल है. चलिए आज जानते हैं कि देश की बड़ी ट्रेन्स के नाम किस आधार रखे गए हैं.

रेलवे मिडिल क्लास का पसंदीदा यातायात साधन है. रेलवे के जरिए आप काफी कम कीमत पर लंबा सफर तय कर लेते हैं. वहीं रेलवे में कार या अन्य व्हीकल के मुकाबले समय भी कम लगता है. आज हम जानेंगे की देश के बड़े ट्रेन्स के नाम किन आधार पर रखे गए हैं या ये नाम क्यों रखें गए है.
राजधानी ट्रेन
राजधानी ट्रेन का नाम राजधानी इसलिए पड़ा क्योंकि ये ट्रेन हमारे देश के दो राजधानियों को जोड़ने का काम करती है.
शताब्दी एक्सप्रेस
वहीं अगर शताब्दी एक्सप्रेस के बारे में बात करें तो इस ट्रेन की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 100 वें जन्मदिवस पर गई थी. इसलिए इस ट्रेन का नाम शताब्दी रख दिया गया.
दुरंतो ट्रेन
दुरंतो ट्रेन के नाम के पीछे भी बहुत बड़ा कारण है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक दुरंतो का मतलब बंगाली में निर्बाध होता है. यानी ऐसा कुछ जिसके के बीच कोई रुकावट ना आ सकें. इस ट्रेन में सबसे कम स्टॉपेज रखे गए हैं. इसलिए इस ट्रेन का नाम दुरंतो है. यानी ऐसा कुछ जिसमें कम रुकावट हो.
वंदे भारत
इस बारे मे मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत का नाम पहले ट्रेन-18 रखा गया था क्योंकि इस ट्रन की शुरुआत 2018 में होनी थी. लेकिन इसके बाद कुछ कारणों की वजह से इस ट्रेन का नाम बदलकर वंदे भारत ट्रेन रख दिया गया.
वंदे भारत कई नई तकनीक शामिल की गई है. इसलिए इसे ट्रेन का ट्राइयल में ही तीन से चार महीने का वक्त लग गया. जिसके बाद देश को पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को मिली. इस ट्रेन को वंदे भारत एक्सप्रेस भी कहा जाता है. वंदे भारत ट्रेन लगभग 9 घंटे में ही मंजिल तक पहुंचा देती है.
ऐसे तय होता है ट्रेन का नाम
ऐसा कहा जाता है कि भारतीय ट्रेन जहां से शुरू होती है और जहां पर समाप्त होती है, उसी स्टेशन के आधार पर ही ट्रेन का नाम रखा जाता है. जैसे कोटा-पटना, चेन्नई-जयपुर एक्सप्रेस इत्यादि. इसके अलावा अगर ट्रेन के रूट पर कोई स्टेशन ऐसा है, जो काफी स्पेशल है या कोई धार्मिक जगह है, तो उसके नाम पर ट्रेन का नाम होता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications