नई दिल्ली, जून 30। बहुत से लोगों के लिए वर्क फ्रॉम होम खत्म नहीं हुआ है। क्योंकि देश में अभी भी पूरी तरह से कोरोनावायरस खत्म नहीं हुआ है। वर्क फ्रॉम होम के मद्देनजर एयरटेल, जियो, बीएसएनएल और वीआई जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले साल वर्क फ्रॉम होम प्लान शुरू किए था ताकि उन यूजर्स की मदद की जा सके, जिन्हें स्ट्रीमिंग के साथ-साथ घर से काम करने के लिए पर्याप्त डेटा मिल सके। इसी कैटेगरी में बीएसएनएल का 599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान है, जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल, वीआई और जियो के पास भी इतनी ही वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान हैं। हालाँकि बीएसएनएल का 599 रु वाला प्रीपेड प्लान बाकी कंपनियों से ज्यादा डेटा देता है।
बीएसएनएल का 599 रु वाला प्लान
बीएसएनएल के स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) में अनलिमिटेड मुफ्त वॉयस कॉलिंग मिलती है। यह प्लान हाई स्पीड डेली 5 जीबी डेटा लिमिट के साथ आता है। ये लिमिट पूरी होने पर आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहता है। इस प्लान में आपको एमटीएनएल सहित किसी भी नेटवर्क पर रोज 100 मुफ्त एसएमएस मिलते हैं। प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। बता दें कि ये प्लान पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था।
एयरटेल का 599 रु वाला प्लान
यह प्लान 2 जीबी डेली डेटा के साथ-साथ डिज्नी+ हॉटस्टार के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। मगर इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 56 दिनों की है। इसमें आपको प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन का भी एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉल की सुविधा है। इस योजना के अतिरिक्त लाभों में विंक म्यूजिक, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम अपोलो 24 और फास्टैग पर कैशबैक शामिल हैं।
जियो का 599 रु वाला प्लान
ये प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में आपोक जियो से देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। यह प्लान जियो ऐप्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ आता है।
वीआई का 599 रु वाला प्लान
वीआई के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। यह प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी देता है। इस प्लान के अतिरिक्त बेनेफिट में रात के समय फ्री डेटा, वीकेंड रोलओवर डेटा और वीआई मूवी एंड टीवी का एक्सेस शामिल हैं। अगर यूजर्स वीआई ऐप के जरिए रिचार्ज करते हैं तो उन्हें 5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
कौन सी कंपनी का प्लान बेस्ट
आपको एयरटेल, जियो और वीआई के 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1.5 से 2 जीबी डेटा मिलगा। ज्यादा तेज़ डेटा की तलाश करने वाले उपयोगकर्ता इन कंपनियों के प्लान्स चुन सकते हैं। हालांकि, अगर यूजर्स ज्यादा डेटा चाहते हैं तो वे बीएसएनएल के प्लान पर विचार कर सकते हैं। बीएसएनएल के प्लान में भले ही आपको डिज्नी+ हॉटस्टार का एक्सेस न मिले, लेकिन डेटा पर्याप्त मिलेगा। एयरटेल के प्लान में रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। पर उसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications