नई दिल्ली, अगस्त 30। क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ जगह ऐसी हैं, जहां जमीन से हीरे निकलते हैं? जी हां ये सच है। एक ऐसी ही जगह है मध्य प्रदेश का जिला पन्ना। यहां हर साल हीरा मिलने से कई लोगों की किस्मत चमकती है। यहां लोग जमीन लीज पर लेकर हीरे ढूंढते हैं। अगर किसी 1-2 हीरे ही मिल जाएं तो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल सकती है। मगर एक किसान ऐसा है, जिसे सिर्फ 2 साल में छठी बार हीरा मिला है। जानते हैं पूरी डिटेल।
किसान हो गया अमीर
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक किसान ने सरकार से लीज पर जमीन ली गयी। इन 2 सालों में उसे अब छठी बार हीरा मिला है। इस बार उसे हाई क्वालिटी वाला 6.47 कैरेट का हीरे मिला है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभारी हीरा अधिकारी नूतन जैन ने बताया कि जिले के जरुआपुर गांव की एक खदान से बीते शुक्रवार को किसान प्रकाश मजूमदार को यह हीरा मिला।
हीरे की होगी नीलामी
इस 6.47 कैरेट के हीरे को आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा और कीमत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी। मजूमदार ने कहा है कि नीलामी से प्राप्त राशि को वह खदान खनन में लगे अपने चार भागीदारों के साथ साझा करेंगे। उनके अनुसार हम पांच भागीदार हैं, जिन्हें 6.47 कैरेट का हीरा मिला, जिसे हमने सरकारी हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।
पिछले साल मिला था इससे बड़ा हीरा
मजूमदार के अनुसार उन्हें पिछले साल इससे भी बड़ा हीरा मिला था। पिछले साल उन्हें 7.44 कैरेट का हीरा मिला था। इसके अलावा, उन्होंने पिछले दो वर्षों में 2 से 2.5 कैरेट वजन के चार अन्य हीरों को ढूंढा है। अधिकारियों का कहना है कि कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली आय सरकारी रॉयल्टी और टैक्स कटौती के बाद किसान को दी जाएगी।
मिल सकते हैं लाख रु
अनुमानों के अनुसार, मजूमदार को जो हीरा मिला है उसे नीलामी में लगभग 30 लाख रुपये मिल सकते हैं। यानी 6.47 कैरेट के हीरे की कीमत 30 लाख रु तक हो सकती है। आपको बता दें कि पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट के हीरे का भंडार होने का अनुमान है। राज्य सरकार पन्ना हीरा आरक्षित क्षेत्र में स्थानीय किसानों और मजदूरों को हीरों की खदान के लिए जमीन के छोटे-छोटे टुकड़े पट्टे यानी लीज पर देती है और जिला खनन अधिकारी के पास जमा कराती है।
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा
जून में अफ्रीका महाद्वीप के देश बोत्सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा मिला था। दुनिया की सबसे बड़ी डायमंड कंपनी एंग्लो अमेरिकंस डी बीयर्स और बोत्सवाना की सरकार के बीच एक जॉइंट वेंचर के अनुसार बोत्सवाना में 1,098 कैरेट का हीरा मिला था। माना जा रहा है कि यह खनन किया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा जेम-क्वालिटी वाला पत्थर है। इससे पहले 1905 में दक्षिण अफ्रीका में 3,106 कैरेट कलिनन पत्थर मिला था। वहीं 2015 में बोत्सवाना में ही लुकारा डायमंड्स द्वारा 1,109 कैरेट का लेसेडी ला रोना हीरा ढूंढा गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications