नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ दिलाने के लिए मिशन मोड में एक अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान अगले 15 दिनों तक चलेगा जिसके तहत पीएम-किसान के लाभार्थियों को केसीसी का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह अभियान 10 फरवरी, 2020 से शुरू हो गया है और इसे अगले 15 दिनों तक चलाया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान बैंक से सस्ता लोन ले सकते हैं।

यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "रियायती संस्थागत ऋणों तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने 'पीएम-किसान' के सभी लाभार्थियों के लिए मिशन मोड में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) परिपूर्णता अभियान शुरू किया है, जिससे योजना के सभी लाभार्थी किसानों को समय पर पुनर्भुगतान करने पर अधिकतम चार प्रतिशत की ब्याज दर पर फसलों एवं पशु/मत्स्य पालन के लिए अल्पकालिक ऋण प्राप्त करने में मदद मिलेगी।"
मंत्रालय ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत निर्देश सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों, सभी बैंकों के प्रबंध निदेशकों और नाबार्ड के चेयरमैन को जारी किए जा चुके हैं, जिनमें केसीसी के तहत पीएम-किसान के लाभार्थियों को कवर करने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का विस्तृत विवरण दिया गया है।
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों और बैंकों को पीएम-किसान के उन सभी लाभार्थियों की एक सूची तैयार करने की सलाह दी गई है, जिनके पास केसीसी नहीं है। यही नहीं, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के कृषि, पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों सहित संबंधित विभागों और पंचायत सचिवों के जरिए इन सभी लाभार्थियों से संपर्क साधने की भी सलाह दी गई है। एनआरएलएम योजना के तहत 'बैंक सखी' का भी उपयोग पीएम-किसान के लाभार्थियों को प्रेरित करने के लिए किया जाएगा, ताकि वे इस मकसद संबंधित बैंकों की शाखाओं में अवश्य जाएं।
केसीसी के अलावा, पीएम किसान के लाभार्थियों व पात्र किसानों की सहमति प्राप्त करने के बाद सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (पीएमजेजेबीवाई) के लिए भी नामांकित किया जाएगा। इन योजनाओं के तहत 12 रुपये और 330 रुपये की प्रीमियम पर किसानों को दो लाख रुपये की दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा उपलब्ध कराई जाती है।
यह भी पढ़ें : Post Office सेविंग अकाउंट : न्यूनतम जमा का झंझट नहीं, जानें फायदे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications