नई दिल्ली। प्रधानमंत्री पीएम नरेन्द्र मोदी आज एक मेगा इवेंट में पीएम किसान योजना की छठवीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के रूप में आज ही किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये पहुंच जाएगा। यह पैसा आज करीब 8.5 करोड़ किसानों को मिलेगा। अगर आप चाहें तो अभी चेक कर सकते हैं कि यह पैसा आपके बैंक खाते में आएगा या नहीं। क्यों कि पीएम किसान योजना का पैसा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिन्होंने अपना आधार नंबर लिंक करा रखा हो। आप चाहें तो पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर यह देख सकते हैं कि आपको पैसा मिलेगा या नहीं।
अभी तक करीब 10 करोड़ किसानों को मिल चुका है पैसा
हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान योजना का पैसा करीब 8.5 करोड़ किसानों को जारी करेंगे। यह किस्त करीब 17,000 करोड़ रुपये की होगी। यह किसानों को मिलने वाली छठी किस्त है। 1 दिसंबर 2018 को लॉन्च हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) के तहत अब तक करीब 9.9 करोड़ से ज्यादा किसानों को 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा डायरेक्ट कैश बेनेफिट के रूप में उपलब्ध कराया जा चुका है।
PM KISAN स्कीम में कैसे चेक करें नाम
पीएम किसान योजना के तहत अगर आप ने आवेदन किया है, तो उसकी स्थिति आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और उसकी स्थिति देखनी होगी। अगर आप अपना नाम लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं देखना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक को क्लिक कर यह जान सकते हैं।
ऐसे चेक करें पीएम किसान में अपना नाम
ऊपर दिए लिंक को खोलने के बाद आप मेन्यू बार देखें। यहां पर ‘फार्मर कार्नर' लिखा दिखाई देगा। यहां पर क्लिक करने पर ‘लाभार्थी सूची' दिखेगी। अब इस लिंक को क्लिक करें। यहां पर आप अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें। इसके बाद आपको गेट रिपोर्ट का आप्शन मिलेगा, जिसे आप को क्लिक करना है। इसके बाद आपको सरी जानकारी मिल जाएगी।
गलत जानकारी दी है तो होगा नुकसान
पीएम किसान योजना के तहत यदि आपने गलत तरीके से फायदा लिया है, तो आपको आगे इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। सरकार इस स्कीम के तहत वेरिफिकेशन का काम समय-समय पर करती है। इसमें चेक किया जाता है कि कहीं किसी अयोग्य किसान तो नहीं हैं, जिनको इस योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। अगर आपके दस्तावेज गलत मिलते हैं तो आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट से हटाया जा सकता है। यही नहीं उसके बाद पैसा भी नहीं मिलेगा और आपको अभी तक मिला पैसा भी लौटाना पड़ सकता है।
जानिए पीएम ने क्या बताया
पीएम मोदी ने आज ट्वीट कर पीएम किसान योजना का पैसा बंटाने के बारे में जानकारी दी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications