नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हर साल 6000 रुपये दिया जाता है। यह पैसा 3 किस्तों में दिया जाता है। हर किस्त में किसान के खाते में 2000 रुपये आते हैं। इस बार 2000 रुपये की किस्त कब आ रही है इसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री ने की है। लेकिन यह पैसा सभी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अभी से यह जानकारी कर लेना जरूरी है कि अगले कुछ दिन में आने वाला पैसा आपको मिलेगा या नहीं। आइये जानते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा कब आ रहा है और कैसे अपना नाम उस लिस्ट में चेक करें। आइये जानते हैैं डिटेल।
यह है पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त
इस बार पीएम किसान सम्मान निधि की आने वाली सातवीं किस्त होगी। यानी इससे पहले 6 किस्त के रूप में किसानों के खाते में 12000 रुपये भेजा जा चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करते हुए बताया है कि अटल बिहारी वाजपई के जन्मदिवस पर यानी 25 दिसंबर 2020 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 7वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जाएगी। इस प्रकार पीएम किसान योजना का पैसा 25 दिसंबर को किसानों के खातों में पहुंच जाएगा।
ऐसे चेक करें अपना नाम
पीएम सम्मान निधि के लिए अगर आपका नाम पहले से ही रजिस्टर है, तो भी आप उसे चेक कर लें। अगर उसमें कुछ कमी हो, उसे अभी भी दूर किया जा सकता है। लिस्ट में नाम और डिटेल चेक करना काफी आसान है।
ऐसे चेक करें अपना विवरण
-सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
-यहां पर होम पेज पर ‘फार्मर कार्नर' पर जाएं
-यहां पर ‘लाभार्थी सूची' के ऊपर क्लिक करें
-इसके बाद अपना राज्य, जिला सहित अन्य विवरण दर्ज करें
-इसके बाद Get Report दिखेगा जिसे क्लिक करें
ऐसे चेक करें अपना पीएम किसान का खाता
-पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
-यहां पर 'Farmers Corner' लिख दिखेगा, जिसे क्लिक करें
-यहां ‘Beneficiary Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें
-अब एक नया पेज खुलेगा
-इस पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प चुनें
अब यह करना होगा
-अपने विकल्प का विवरण डालने के बाद 'Get Data' पर क्लिक करें
-इसके बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलेगी
-इसमें कौन किस्त कब मिली और किस बैंक अकाउंट में गई, पता चलेगा
-छठी किस्त की जानकारी भी यहां पर मिलेगी
जानिए यहां पर एफटीओ का क्या है मतलब
यदि यहां पर आपको 'FTO is generated and Payment confirmation is pending' लिखा दिखे, तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर किया जा रहा है, जल्द ही यह किस्त आपके खाते में आ जाएगी। और अगर पैसा ट्रांसफर हो गया है तो उसका विवरण ऊपर ही मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications