नई दिल्ली। मोदी सरकार की पीएम किसान योजना का पैसा फिर से आने वाला है। लेकिन अभी भी करोड़ों किसान हैं, जो यह पैसा नहीं ले पा रहे हैं। हालांकि रोज कई लोगों का नाम इस योजना में जोड़ा जा रहा है, लेकिन फिर भी पैसा सब तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है किसानों की पूरी जानकारी का अपडेट न होना। ऐसे में जरूरी है कि किसान तुरंत अपनी जानकारी चेक लें। अगर इसमें कोई कमी है, तो उसे अभी दूर कर लें, जिससे पैसा उनको समय पर मिल जाए। मोदी सरकार किसानों को साल में 6000 रुपये तीन किस्त में देती है। आइये जानते हैं कि यह 2000 रुपये की किस्त कितने दिनों के बाद आने वाली है।
ये है पीएम किसान योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान, देश के किसानों के लिए सरकार की सबसे बड़ी लाभदायक योजनाओं में से एक है। मोदी सरकार ने उन किसानों की आर्थिक रूप से मदद करने की शुरुआत की है, जो पैसों की कमी के चलते कभी-कभी खेती नहीं कर पाते हैं। पीएम किसान योजना के तहत, छोटे और सीमांत किसानों को 3 किस्तों में सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। कोरोना वायरस के इस दौर में किसानों के लिए यह योजना काफी मददगार साबित हुई। यह पैसा किसानों के खाते में सीधे भेजा जाता है।
1 अगस्त 2020 को जारी होगी अगली किस्त
केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना की अगली किस्त जारी करने वाली है। यह किस्त 10 करोड़ किसानों के अकाउंट में 1 अगस्त 2020 को जारी की जाएगी। इस किस्त में किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये की छठी किस्त डाली जाएगी। अभी तक किसानों को 10 हजार रुपये दिया जा चुका है। ऐसे में अगर आपका नाम रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रह गया है, तो आप अपना नाम जोड़ सकते हैं। पीएम किसान की नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, यह स्टेटस भी आप घर बैठे चेक सकते हैं।
ऐसे चेक करें पीएम किसान योजना में अपना स्टेटस
पीएम किसान योजना के लिए बेवसाइट बनाई गई है। इसलिए सबसे पहले आप उस बेवसाइट पर जाए, जिसका लिंक नीचे दिया है। आप इस लिंक को क्लिक करके बेवासाइट पर जा सकते हैं।
यहां पर आपको नीचे दाईं तरफ Formers Corner के नाम से एक बॉक्स दिखेगा। इसमें आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इसे क्लिक करेंगे एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद Get Report पर क्लिक करना होगा। आपके सामने पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।
कैसे करें पीएम किसान योजना के लिए आवेदन
पीएम किसान के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो यह बहुत ही सरल है। किसान इसे ऑनलाइन (वेबसाइट या मोबाइल ऐप) और ऑफलाइन कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए नीचे दिए लिक को क्लिक करें
https://pmkisan.gov.in/RegistrationForm.aspx
यहां पर आपको दाहिने तरफ आपको Farmers Corner मिलेगा। इसमें आपको क्लिक करना होगा। फिर आपको New Farmer Registration पर क्लिक करें। फिर आधार नंबर और कैप्चा एंटर करें। इसके बाद अन्य जानकारी भर कर सब्मिट कर दें। ऐसा करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। और अगली किस्त जब भी आएगी आपको पैसा मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications