Jio Device For Fast Internet : रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसीलिए देश भर में ये बेहद पॉपुलर ब्रांड भी है। जियो भी अपने ग्राहकों का ध्यान रखती है। ये उनके लिए नये नये प्लान्स के साथ कुछ खास प्रोडक्ट्स भी पेश करती रहती है। इनमें से एक ऐसा प्रोडक्ट है जो आपके बहुत काम का हो सकता है। अगर आपके घर में वाईफाई है तो आप इसे जरूर खरीदना चाहेंगे। आगे जानते हैं क्या है ये प्रोडक्ट।

क्या है ये प्रोडक्ट
जियो का यह प्रोडक्ट है वाईफाई एक्सटेंडर। मगर हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर लोग इस प्रोडक्ट के बारे में नहीं जानते। हो सकता है कि आपने भी इसके बारे में कभी न सुना हो। पर ये डिवाइस घर में लगे जियोफाइबर के साथ काम करेगा। इससे आपको इंटरनेट का एक शानदार एक्सपीरियंस मिलेगा, क्योंकि ये डिवाइस इंटरनेट की स्पीड को काफी बेहतर बनाता है।
कब आता है काम
जियो का डिवाइस वाईफाई एक्सटेंडर है। इसका साफ मतलब है कि ये घर में लगे जियो फाइबर की इंटरनेट स्पीड को बूस्ट करेगा यानी बढ़ाएगा। आज का जमाना डिजिटल है। आप बिना इंटरनेट कुछ घंटे भी नहीं काट सकते। फिर चाहे वो एंटरटेनमेंट के लिए हो या फिर कामकाज के लिए आपको इंटरनेट चाहिए ही, मगर अकसर ऐसा होता है कि कभी कभी वाई-फाई की स्पीड कम हो जाती है। तब ही यह डिवाइस यानी वाईफाई एक्सटेंडर काम आता है।

नहीं हो पाता काम
जब कभी फाइबर कनेक्शन की स्पीड स्लो हो जाए तो आपके सामने आए इंटरनेट से जुड़े काम नहीं कर पाने की दिक्कत आती है। इसलिए बेहतर यह है कि आप जियो का यह डिवाइस जरूर रखें। कंपनी ने भी इसी दिक्कत को देखते हुए डिवाइस को पेश किया है। ये आपकी वाईफाई की कवरेज को बढ़ाता है। इससे आपकी इंटरनेट स्पीड भी बूस्ट हो जाएगी।
कितनी है कीमत
डिवाइस की कीमत की बात करें तो आप इसे 2499 रु में खरीद सकते हैं। हो सकता है कि यह कीमत आपको ज्यादा लगे। मगर ये एक बार का खर्च है, जो कि इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के लिए कुछ भी नहीं। यह डिवाइस आपको फायदा ही पहुंचाएगा। एक अहम बात यह है कि यदि आपके घर पर कई फ्लोर्स हों और सभी पर इंटरनेट चाहिए तो यह डिवाइस आपको चाहिए ही होगा। वरना आपको अलग से इंटरनेट कनेक्शन चाहिए होगा जो कि हर महीने का खर्च होगा।

गुजरात में 5जी
जियो ने अपने परीक्षण चरण के तहत गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालयों में 5जी सेवा शुरू की है। इससे गुजरात सभी जिला मुख्यालयों में 5जी सेवा प्राप्त करने वाला पहला राज्य बन गया है और यह परीक्षण के आधार पर नेक्स्ट जेन की सर्विस का अब तक का सबसे बड़ा रोल-आउट भी है। जियो ने कहा है कि गुजरात भारत का पहला राज्य बन गया है, जिसे जियो ट्रू 5जी कवरेज 100 प्रतिशत जिला मुख्यालयों में मिला है। गुजरात एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि यह रिलायंस की जन्मभूमि है। जियो ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 5जी सेवाएं प्रदान कर रही है। राज्य में सेवा की शुरुआत कंपनी के "ट्रू 5जी" से शुरू होती है, जिसका नाम 'एजुकेशन-फॉर-ऑल' है, जिसमें रिलायंस फाउंडेशन और जियो गुजरात के 100 स्कूलों को डिजिटाइज़ करने के लिए एक साथ आ रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications