Fastag KYC Update Online: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से बताया गया है कि फास्टैग के नियम में अब कुछ बदलाव किए गए हैं। अगर इन बदलाव का पालन नहीं किया गया तो 31 जनवरी के बाद से आपका फास्टटैग पूरी तरह से डीएक्टिवेट हो जाएगा यानी काम करना बंद करदेगा। ऐसे में अगर आप इस समय से पहले किसी लंबी यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो अपने फास्टैग में इस अपडेट को जरूर ऐड कर लें नहीं तो आपका कार्ड 31 जनवरी के बाद कभी भी बंद हो सकता है।
आपको बताते चलें कि एनएचएआई द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार उसके पास भी फास्ट टैग है, उसे केवाईसी यानी (नो योर कस्टमर) की प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो 31 जनवरी के बाद आपका फास्टैग काम नहीं करेगा और आप उसके जरिए किसी भी टोल प्लाजा पर पेमेंट नहीं कर पाएंगे।

आपको बताते चलें कि आमतौर पर नेशनल हाईवे को क्रॉस करते समय हमें टोल टैक्स देना पड़ता है, इसके लिए आजकल फास्टैग का इस्तेमाल किया जाने लगा है। फास्ट टैग से प्रक्रिया काफी ज्यादा आसान हो जाती है और आपके एक्स्ट्रा पैसे भी नहीं कटते हैं। इसके अलावा अगर आपके पैसे गलती से कट भी जाए तो शिकायत करने पर पूरी राशि आपको लौटा दी जाती है। ऐसे में अगर आप कहीं लंबी यात्रा पर निकल रहे हैं, तो फास्ट टैग काफी कम का साबित हो सकता है।
आमतौर पर एक ही फास्टैग का इस्तेमाल कई गाड़ियों में किया जाने लगा है और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दी जा रही जानकारी के अनुसार एक गाड़ी पर एक ही फास्टैग होना चाहिए। इसी बात को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा वन व्हीकल वन फास्टैग मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत फास्ट टैग की केवाईसी की जा रही है, ताकि उन्हें एक से ज्यादा गाड़ियों में इस्तेमाल न किया जा सकें।
आपको बताते चलें की इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन की एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए और टोल प्लाजा पर मूवमेंट को आसन बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस मुहिम को शुरू किया गया है। अपनी इस मुहिम के तहत प्राधिकरण उन लोगों पर रोक लगाने की कोशिश कर रहा है, जो एक ही फास्ट टैग को कई गाड़ियों से लिंक करते हैं या कई गाड़ियों के साथ उसे इस्तेमाल करते हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का मानना है कि एक गाड़ी के लिए एक ही फास्टैग का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और उसे दूसरी गाड़ी के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
ऐसा माना जा रहा है कि अगर एक गाड़ी पर एक ही फास्ट कार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा तो, गाड़ियों की आवाज आई में और उनके टैक्स कलेक्शन में किसी भी तरह की गड़बड़ी की दिक्कत नहीं आएगी। इसी बात को सुनिश्चित करने के लिए की एक फास्टैग कार्ड का इस्तेमाल दूसरी गाड़ी में न हो, इस केवाईसी प्रक्रिया को जरूरी किया गया है।
आपको बताते चलें कि देश में फास्टैग को काफी तेजी से अपनाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसमें 98 प्रतिशत क पेनिट्रेशन रेट मिला है और इसके साथ ही इसे 8 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications