New Toll rules: सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब जिन वाहनों के पास FASTag नहीं है, उन्हें दोगुना टोल नहीं देना होगा। इसके बजाय, वाहन चालक UPI के माध्यम से केवल 1.25 गुना टोल भुगतान कर सकेंगे। यह बदलाव ड्राइवरों के लिए यात्रा को आसान बनाएगा और टोल कलेक्शन सिस्टम को और ट्रांसपेरेंसी बनाएगा।

पुराने नियम की तुलना
पहले बिना FASTag वाले वाहन चालकों को टोल चार्ज दो गुना देना पड़ता था। उदाहरण के लिए, अगर टोल 100 रुपए था, तो नकद भुगतान में 200 रुपए देने पड़ते थे। अब नए नियम के अनुसार, UPI से भुगतान करने पर केवल 125 रुपए देने होंगे।
साथ ही, अगर टोल प्लाजा की मशीन खराब हो जाए, तो वैध FASTag वाले वाहनों को फ्री में गुजरने की इजाजत दी जाएगी। यह कदम टोल प्रणाली को डिजिटल बनाने और ड्राइवरों की परेशानी कम करने के लिए उठाया गया है
नियम 15 नवंबर से लागू
यह नया नियम 15 नवंबर 2025 से लागू होगा। वाहन मालिकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने FASTag की स्थिति जांच लें। अगर FASTag में कोई समस्या है, तो इसे समय रहते ठीक करवा लें, ताकि टोल प्लाजा पर परेशानी न हो।
इस बदलाव से नकद लेनदेन कम होगा और टोल प्रक्रिया तेज होगी। UPI के माध्यम से भुगतान करने से ड्राइवरों को लंबी लाइनों में खड़ा होने की जरूरत नहीं होगी।
टोल कलेक्शन में वृद्धि
हाल के महीनों में टोल कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। अगस्त 2025 में टोल संग्रह 7,052.91 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल अगस्त के 5,610.64 करोड़ रुपए की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है।
मई 2025 में सबसे अधिक टोल संग्रह 7,087.16 करोड़ रुपए हुआ। जून में गर्मी और जुलाई में मानसून के कारण क्रमशः 6,700 करोड़ और 6,500 करोड़ रुपए इक्कठा हुए। इसके बावजूद अगस्त में भारी बारिश के बावजूद यह साल का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह रहा।
विशेषज्ञों का कहना है कि टोल संग्रह में वृद्धि का कारण FASTag पास की शुरुआत, त्योहारी सीजन में माल ढुलाई में बढ़ोतरी और नए रास्तों का खुलना है।
ड्राइवरों के लिए फायदा
UPI से टोल भुगतान की सुविधा आने से ड्राइवरों को नकद लेनदेन की परेशानी नहीं होगी। इससे लंबी लाइनों में खड़ा होने की जरूरत कम होगी और समय की बचत होगी।
इसके अलावा, टोल इकट्ठा करने वाली एजेंसियों को भी जिम्मेदार बनाया गया है कि वे बेहतर और तेज़ टोल सिस्टम बनाए रखें। अब बिना FASTag वाले वाहन चालक भी थोड़े अतिरिक्त शुल्क के साथ आसानी से टोल पार कर सकेंगे, जबकि FASTag वाले वाहन और तेज़ी से गुजर पाएंगे।
सड़क परिवहन मंत्रालय का यह कदम ड्राइवरों और मालवाहन चालकों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। यह बदलाव टोल प्रक्रिया को सुविधाजनक, ट्रांसपेरेंसी और डिजिटल बनाने में मदद करेगा। FASTag और UPI दोनों विकल्पों के साथ टोल प्रणाली अब पहले से कहीं अधिक तेज और आसान हो गई है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications