देश के सभी नैशनल हाई-वे पर 1 दिसंबर से अनिवार्य हो रहे फास्टैग सरकार फ्री में देगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 1 दिसंबर तक एनएचएआई के सभी टॉल प्लाजा से यह टैग मुफ्त लिया जा सकेगा।
नई दिल्ली: देश के सभी नैशनल हाई-वे पर 1 दिसंबर से अनिवार्य हो रहे फास्टैग सरकार फ्री में देगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 1 दिसंबर तक एनएचएआई के सभी टॉल प्लाजा से यह टैग मुफ्त लिया जा सकेगा। सरकार 150 रुपये का सिक्यॉरिटी डिपॉजिट भी नहीं लेगी। जानकारी दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कल यानि गुरुवार को कहा कि 'फास्टैग' का निशुल्क वितरण आज से शुरू हो गया और एक दिसंबर तक जारी रहेगा। 'फास्टैग' टोल प्लाजा तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के काउंटर पर उपलब्ध होगा।

दोगुना जुर्माना देना होगा बिना फास्टैग वाले वाहनों को
उन्होंने कहा कि एक दिसंबर के बाद हर वाहन के लिए टोल प्लाजा पर 'फास्टैग' अनिवार्य होगा और जिन वाहनों में यह टैग नहीं लगा होगा टोल प्लाजा पर उसे दोगुना टोल का भुगतान करना होगा। इस टैग के लिए अब तक 150 रुपए का भुगतान सिक्योरिटी के रूप में करना होता था लेकिन सरकार ने एक दिसंबर तक इसे मुफ्त देने का फैसला किया है ताकि सभी वाहनों के मालिक इसका इस्तेमाल अपने वाहनों पर कर सकें। मुफ्त में वितरित किए जाने वाले टैग की राशि का भुगतान एनएचएआई करेगा।
फास्टैग एक कैशलेस प्रणाली है
वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'फास्टैग' से वाहनों को सभी प्लाजा पर सीधे आगे बढने की सुविधा होगी। यह कैशलेस प्रणाली है और इस कार्ड को रिचार्ज कर आसानी से टोल प्लाजा को पार किया जा सकेगा। इससे टोल प्लाजा पर वाहनों की लम्बी कतार लगना बंद हो जाएगी। अब तक टोल प्लाजा पर एक ही लेन 'फास्टैग' वाले वाहनों के लिए होती थी लेकिन एक दिसंबर से सभी लेन 'फास्टैग' से युक्त होंगी।
66 लाख से ज्यादा फास्टैग की बिक्री हो चुकी
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए फास्टैग के इस्तेमाल पर 2.5 फीसदी का कैशबैक भी दिया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार इस वित्त वर्ष में अब तक 66 लाख से ज्यादा फास्टैग की बिक्री हो चुकी है । एनएचएआई के 1033 टोल फ्री नंबर से फास्टैग की जानकारी ली जा सकती है। इस नंबर पर फास्टैग से संबंधित शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications