नयी दिल्ली। समय के साथ लोगों को तेज इंटरनेट की जरूरत पड़ती जा रही है। काम करने के लिए इंटरनेट की सुस्त स्पीड किसी अड़चन की तरह है। कोरोना के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोग घरों से काम कर रहे हैं। ऐसे में ज्यादा डेटा के साथ तेज इंटरनेट भी चाहिए। अगर आप फास्ट स्पीड इंटरनेट चाहते हैं तो बता दें कि एक नयी रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल की डेटा स्पीड सबसे तेज है। ये पहली नहीं बल्कि लगातार छठी ऐसी रिपोर्ट है, जिसमें इंटरनेट स्पीड के मामले में एयरटेल को सबसे बेहतर बताया है। अब जानते हैं कि एयरटेल, जियो और वीआई (वोडाफोन आइडिया) की डेटा स्पीड कितनी है।
कितनी है डाउनलोड स्पीड
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार लंदन स्थित नेटवर्क एनालिटिक्स फर्म ओपनसिग्नल की रिपोर्ट बताती है कि भारती एयरटेल ने वीडियो / वॉयस अनुभव, डाउनलोड स्पीड और गेमिंग अनुभव जैसे सात प्रमुख क्वालिटी मेट्रिक्स में से चार में अन्य सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। इस रिपोर्ट में एयरटेल की डाउनलोड स्पीड 10.4 एमबीपीएस बताई गयी है। यह लगातार छठी रिपोर्ट में जिसमें एयरटेल की डाउनलोड स्पीड पहले नंबर पर रही है। वहीं दूसरे नंबर पर 10.1 एमबीपीएस की स्पीड के साथ वीआई और 6.9 एमबीपीएस की औसत डाउनलोड गति के साथ जियो तीनों बड़ी कंपनियों में सबसे पीछे रही। ये रिपोर्ट मई-जुलाई 2020 की अवधि को करती है।
अपलोडिंग के मामले में वीआई अव्वल
ओपनसिग्नल ने कई टेस्ट किए जिनसे पता चला कि अपलोडिंग के मामले में वीआई पहले पायदान पर है। वीआई की अपलोड स्पीड 3.5 एमबीपीएस रही। इस मामले में ये जियो से 56.1 फीसदी आगे है। यानी वीआई की अपलोड स्पीड जियो से 56.1 फीसदी बेहतर है। वहीं बीएसएनएल से इसकी अपलोड स्पीड 4.3 गुना ज्यादा रही। एयरटेल और जियो की अपलोड स्पीड क्रमशः 2.8 एमबीपीएस और 2.3 एमबीपीएस की रही। बता दें कि वीडियो एक्सपीरियंस के मामले में भी एयरटेल पहले और वीआई दूसरे नंबर पर रही। ये लगातार चौथा मौका रहा जब एयरटेल ने इस लिस्ट में पहला नंबर हासिल किया। बाकी कंपनियों के वीडियो एक्सपीरियंस में गिरावट आई है। एयरटेल ने सबसे अच्छा 4जी और 3जी वीडियो एक्सपीरियंस दिया।
मल्टीप्लेयर मोबाइल गेमिंग
4जी कवरेज के मामले में जियो ने बाजी मारी। मगर रियल-टाइम मल्टीप्लेयर मोबाइल गेमिंग में एयरटेल सबसे आगे रही। एयरटेल संभावित 100 में से 55.6 के स्कोर के साथ इस मामले में अव्वल रही, जबकि दूसरे स्थान पर हाल ही में रीब्रांड हुई वीआई रही। पिछले महीने आई ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में वोडाफोन की 4जी डाउनलोड स्पीड में सुधार देखने को मिला था। जून में वोडाफोन की डाउनलोड स्पीड 7.5 एमबीपीएस थी, जो जुलाई में बढ़ कर 8.3 एमबीपीएस रही। एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड जुलाई में 7.3 एमबीपीएस रही, जो जून में 7.2 एमबीपीएस दर्ज की गई थी। आइडिया की 4जी डाउनलोड स्पीड जुलाई में घट कर 7.9 एमबीपीएस रह गई। उस समय वोडाफोन और आइडिया की अलग-अलग स्पीड पेश की गई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications