Fastest Internet in India : देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का इंटरनेट सबसे तेज पाया गया है। इसने देश के सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों को सबसे तेज डाउनलोड स्पीड देने के मामले में पछाड़ कर अपना टॉप नंबर बरकरार रखा है। बता दें कि अगस्त के मुकाबले सितंबर में एयरटेल ने डाउनलोड के स्पीड के मामले में एक स्थान की छलांग लगाई है। ये वीआई (वोडाफोन आइडिया) से आगे आ गयी है और दूसरा स्थान हासिल किया है। बताते चलें कि ट्राई माईस्पीड के आंकड़ों के अनुसार, कई महीनों से जियो सबसे तेज डाउनलोड स्पीड देने में टॉप पॉजिशन पर है। ये खुलासा ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) की एक मासिक अपडेट में हुआ है। इस रिपोर्ट में दिखाया गया है कि टेलीकॉम ऑपरेटर अपने ग्राहकों को किस तरह की स्पीड दे रहे हैं।
ये है जियो की स्पीड
जियो की सितंबर में डाउनलोड स्पीड रही 19.1 एमबीपीएस। एयरटेल की सितंबर में डाउनलोड स्पीड रही 14। वीआई की सितंबर में डाउनलोड स्पीड रही 12.7 एमबीपीएस। वहीं बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की डाउनलोड स्पीड सितंबर में रही 5 एमबीपीएस। यह इन दूरसंचार कंपनियों की एवरेज डाउनलोड स्पीड है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ओपनसिग्नल की तरफ से पब्लिश किए जाने वाले डेटा से बिल्कुल अलग है।
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट
गौरतलब है कि ओपनसिग्नल की रिपोर्ट महीने आधारित नहीं हैं, जबकि ट्राई का डेटा हर महीने रिफ्रेश होता है। दोनों संगठनों द्वारा तैयार किए जाने वाले विभिन्न डेटा में यह एक अहम फैक्टर हो सकता है। आगे जानिए दूरसंचार कंपनियों की सितंबर में अपलोड स्पीड कितनी रही।
अपलोड स्पीड कितनी रही
अपलोड स्पीड के मामले में, बीएसएनएल ने सबसे कमजोर प्रदर्शन किया। इसकी अपलोड स्पीड 4.2 एमबीपीएस की रही। सितंबर महीने के दौरान एयरटेल, जियो और वीआई की अपलोड स्पीड क्रमश: 4.6 एमबीपीएस, 6.9 एमबीपीएस और 7.3 एमबीपीएस रही। यानी अपलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन आइडिया ही रही। आम तौर पर यही कंपनी उपभोक्ताओं को टॉप अपलोड स्पीड पेश करती है। ओपनसिग्नल रिपोर्ट भी यही बताती है।
4जी स्पीड के बारे में जानिए
जब ग्राहकों को अच्छी 4जी स्पीड देने की बात आती है तो तीनों प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटरों को अभी लंबा सफर तय करना है। बीएसएनएल अभी भी घरेलू तकनीक का उपयोग करके देश में 4जी की तैनाती शुरू करने के लिए काम कर रही है। ऊकला के अनुसार, भारत अगस्त 2022 में उपभोक्ताओं को बेस्ट डाउनलोड गति प्रदान करने में 117वें स्थान पर था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications