Father's Day 2025: हर किसी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 'पापा' दिनरात मेहनत करते हैं। अगर आप अपने पापा को इस फादर्स डे पर कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो इस फादर्स डे पर उन्हें कोई फाइनेंशियल गिफ्ट दे सकते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस
अक्सर लोग स्वास्थ्य बीमा लेने को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह एक बहुत ही समझदारी भरा फैसला हो सकता है। हेल्थ इंश्योरेंस भविष्य में इलाज पर आने वाले भारी खर्च से बचा सकता है।आप अपने पापा को एक अच्छा हेल्थ प्लान लेने की सलाह दे सकते हैं। चाहें तो फैमिली फ्लोटर प्लान लेकर उसमें उन्हें शामिल कर सकते हैं या फिर उनके नाम से एक अलग पॉलिसी भी गिफ्ट कर सकते हैं।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)
अगर आपके पापा सीनियर सिटीजन हैं, तो उनके लिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम एक बेहतरीन और सुरक्षित निवेश ऑप्शन है। इस योजना में ब्याज दर आमतौर पर बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट से अधिक होती है, जिससे उन्हें अच्छा रिटर्न मिलता है।
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और साथ ही तय समय पर ब्याज मिलता है। इसके अलावा, इनकम टैक्स में भी कुछ हद तक छूट मिलती है। यानी एक तरफ उन्हें हर तिमाही अच्छा ब्याज मिलेगा और दूसरी तरफ टैक्स बचत का भी फायदा होगा।
सोने में निवेश
भारत में बुजुर्गों के लिए सोना हमेशा से एक भरोसेमंद और पसंदीदा निवेश ऑप्शन रहा है। यह न सिर्फ आर्थिक रूप से सुरक्षित होता है, बल्कि समय के साथ इसका मूल्य भी बढ़ता है। सोने में निवेश के कई स्मार्ट और आसान तरीके मौजूद हैं। गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड म्यूचुअल फंड्स, डिजिटल गोल्ड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स में आप अपने पापा के लिए निवेश कर सकते हैं।
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)
अगर आपके पापा अभी भी नौकरी कर रहे हैं, तो आप उन्हें नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश करने की सलाह दे सकते हैं। यह सरकार की एक भरोसेमंद रिटायरमेंट योजना है, जो रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा देती है। इस योजना के कई सारे फायदे हैं। इससे रिटायरमेंट के बाद हर महीने नियमित पेंशन मिलती है, जिससे बढ़ती उम्र में पैसों की चिंता नहीं रहती।
NPS में किए गए निवेश पर सेक्शन 80C और 80CCD के तहत टैक्स में छूट मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications