नई दिल्ली, मई 25। वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) वे टर्म डिपॉजिट स्कीम होती हैं, जिनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के निवेशकों को बैंकों से अतिरिक्त ब्याज मिलता है। अतिरिक्त ब्याज दर के अलावा, जो आम निवेशकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत या इससे अभी अधिक हो सकती है, इन एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। इनमें एफडी पर लोन और टैक्स बेनेफिट आदि शामिल हैं। एक और खास बात कि वरिष्ठ नागरिक मनपसंद अवधि के आधार पर ब्याज के भुगतान का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिनमें मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना अवधि शामिल है। निवेशकों को इन्हीं अवधियों पर ब्याज मिल सकता है। यहां हम आपको बताएंगे उन बैंकों के बारे में, जहां इस समय वरिष्ठ नागिरकों को एफडी पर 3-5 साल की अवधि पर सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3 साल की एफडी
इस समय वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल की एफडी पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7.50 फीसदी, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7.25 फीसदी, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7.15 फीसदी, डीसीबी बैंक में 7.00 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 7.00 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 साल की एफडी
इस समय वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की एफडी पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7.75 फीसदी, यस बैंक में 7.50 फीसदी, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7.25 फीसदी, आरबीएल बैंक में 7.10 फीसदी और डीसीबी बैंक में 7.00 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
एफडी पर टैक्स
धारा 80C के तहत कोई भी निवेशक जो 5 साल की लॉक-इन अवधि के लिए टैक्स सेवर एफडी में निवेश करता है, वो 1.5 लाख रुपये तक की जमा राशि पर कटौती के लिए क्लेम कर सकता है। पोस्ट ऑफिस की 5 साल की सावधि जमा निवेश पर 1961 की आयकर अधिनियम की धारा 80 (सी) के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है।
कटता है टीडीएस
निवेशक के टैक्स स्लैब के आधार पर इन जमाओं पर मिलन वाले ब्याज में से टीडीएस (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) की कटौती होती है। आपको टीडीएस का भुगतान करना होगा, यदि एक वित्तीय वर्ष में कुल ब्याज इनकम 40,000 रुपये से अधिक हो। धारा 80 टीटीबी के तहत वरिष्ठ नागरिक सावधि जमा पर 50,000 रुपये तक प्राप्त ब्याज के लिए कटौती का दावा कर सकते हैं। फॉर्म 15जी (या वरिष्ठ नागरिकों के लिए फॉर्म 15एच) भरकर और संबंधित बैंक या डाकघर में इसे जमा करके टीडीएस से बचा जा सकता है।
2 साल की एफडी पर तगड़ी ब्याज
दो साल की एफडी की ब्याज दर देखें तो श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस कंपनी में सामान्य नागरिकों को 7.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.90 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में इसी अवधि पर सामान्य नागरिकों को 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में ये दरें 6.75 फीसदी और 7.25 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 6.50 फीसदी और 7.00 फीसदी और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में दोनों तरह के निवेशकों के लिए 6.50-6.50 फीसदी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications