Best FD Rates : फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है। एफडी कई लाभों के साथ भी आती है जिनमें बेहतर ब्याज दर, फ्लेक्सिबिलिटी, टैक्स छूट और गारंटीड रिटर्न शामिल हैं। कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट को आकर्षक निवेश विकल्प बनाने के लिए ब्याज दर बढ़ा रहे हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही बैंक की जानकारी देंगे, जो इस समय एफडी पर 9 फीसदी से अधिक तक रिटर्न की पेशकश कर रहा है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
एक लोकप्रिय बैंक, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया है। बैंक ने रेगुलर नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों के लिए ब्याज दर में वृद्धि की है। आगे जानिए बैंक की नयी ब्याज दरें।
लागू हो गयीं नयी ब्याज दरें
बैंक की ताजा ब्याज दरें 24 मार्च, 2023 से प्रभावी हो गई हैं। अब, वरिष्ठ नागरिक 9.01 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं और रेगुलर नागरिक 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर 8.41 फीसदी की उच्चतम ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं।

ये हैं एफडी की अवधियां
गौरतलब है कि बैंक की न्यूनतम एफडी अवधि 7 दिनों से 45 दिनों के टर्म के साथ शुरू होती है जहां आम निवेशकों को 3.00 फीसदी की ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 3.60 फीसदी की ब्याज दर मिल सकती है। 12 महीने से 15 महीने की अवधि की एफडी पर बैंक रेगुलर नागरिकों को 7.50 फीसदी की ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 8.10 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

500 दिनों की एफडी
500 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी के लिए, रेगुलर नागरिक 7.75 फीसदी ब्याज दर प्राप्त करने के पात्र होंगे और वरिष्ठ नागरिक 8.35 फीसदी ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। इस बीच, 18 महीने से 21 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी, नियमित नागरिकों को 7.80 फीसदी की ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 8.40 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश करेगी। यदि रेगुलर नागरिक और वरिष्ठ नागरिक 36 महीने 1 दिन से 42 महीने की अवधि के लिए एफडी का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें क्रमश: 8.25 फीसदी ब्याज और 8.85 फीसदी ब्याज दर मिल सकती है। इसमें 8.85 फीसदी ब्याज दर पर सालाना यील्ड बनेगी 9.01 फीसदी। एफडी उन लोगों के लिए निवेश का एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है, जो जोखिम नहीं लेना चाहते।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications