नई दिल्ली, जून 27। कोविड के Omicron वेरिएंट और इक्विटी बाजारों में निरंतर अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए पैसों को निवेश करने के लिए सावधि जमा फिक्स्ड डिपॉजिट एक अच्छा विकल्प है। एफडी बाजारों में उतार-चढ़ाव से परे एक सुरक्षित निवेश विकल्प है। बैंक सावधि जमा राशि पर तरलता के साथ अच्छा ब्याज देते है। महामारी के दौरान कुछ भी निश्चित नहीं है। सभी को एक इमरजेंसी फंड की आवश्यकता है और आपातकालीन फंड के निवेश लिए एफडी सबसे जरूरी विकल्प है। कोविड के समय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट दर को 4 प्रतिशत पर ही रखा था जिसके कारण अधिकांश बैंकों ने FD पर ब्याज दरों को कम कर दिया था। ब्याज दरों में गिरावट के बावजूद, छोटे वित्त बैंक और छोटे निजी बैंक 7 प्रतिशत तक की ब्याज देते रहे है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल की FD पर 7% ब्याज देता है। छोटे वित्त बैंकों में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सर्वोत्तम ब्याज दरों की पेशकश करता है। अगर आप सूर्योदय में 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल के लिए करते है तो यह तीन साल में 1.23 लाख रुपये हो जाएगा। इस बैंक में आप न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश कर सकते है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल की एफडी पर 6.5 फीसदी ब्याज देता है । 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल के लिए एफडी करने पर यह बढ़कर 1.21 लाख रुपये हो जाएगा। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस के एफडी में आप न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश कर सकते है।
आरबीएल बैंक
आरबीएल बैंक तीन साल की एफडी पर 6.30 फीसदी ब्याज देता है। निजी बैंकों में एसबीआई बैंक महामारी के समय से ही सर्वोत्तम ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। आरबीआई के तीन साल के एफडी में 1 लाख रुपये का निवेश 1.21 लाख रुपये हो जाएगा।
यस बैंक
यस बैंक तीन साल के सावधि जमा पर 6.25 फीसदी ब्याज देता है। 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.20 लाख रुपये हो जाता है। यस बैंक के एफडी में 10,000 रुपये के न्यूनतम बैलेंस के साथ निवेश किया जा सकता है।
इंडसइंड बैंक और अन्य
इंडसइंड बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल की एफडी पर 6 फीसदी ब्याज देते हैं। इन बैंकों में 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.19 लाख रुपये हो जाता है। इंडसइंड बैंक में न्यूनतम 10,000 रुपये और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है।
छोटे निजी बैंक और छोटे वित्त बैंक नई जमा राशि जुटाने के लिए उच्च ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। इन बैंकों में 5 लाख रुपये तक की जमा सावधि पर RBI की सहायक कंपनी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) गारंटी देती है।
बैंकों ने बढाया ब्याज दर
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने करीब दो साल के बाद रेपो दरों में इजाफा किया है। विश्व भर के बाजारों के स्थिति को भांपते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दो महीने के भीतर दो बार रेपो दर को बढ़ाया है। मई में केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट में 40 आधार अंक का इजाफा किया था और फिर अगले ही महिने फिर आरबीआई ने रेपो दर में 50 आधार अंक की बढ़ोत्तरी की थी। रेपो दर में इजाफे के बाद बैंकों ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर में बदलाव किया है। आइए जानते है किन बैंकों ने एफडी पर ब्याज दर बढ़ाया है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक अब अलग-अलग निश्चित समय अवधि के लिए 2.75 फीसदी से 5.75 फीसदी तक ब्याज उपलब्ध कराएगा। यह ब्याज दर 2 करोड़ रुपए तक के एफडी के लिए मान्य होगी।
केनरा बैंक
केनरा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम नागरिक अब 2.90 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत तक ब्याज पा सकेंगे। वरिष्ट नागरिकों को केनरा बैंक में एफडी पर 2.90-6.25 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ डंडिया अब अलग-अलग समय अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 2.85 फीसदी से लेकर 5.35 फीसदी तक ब्याज उपलब्ध करायेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications