नई दिल्ली, जुलाई 02। अगर आप प्राइवेट सेक्टर की कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी बैंक या पब्लिक सेक्टर के पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इन चारों बैंक ने फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। प्राइवेट सेक्टर की कोटक बैंक और आईडीएफसी बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की हैं तो वहीं पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने बचत खाता और एफडी दोनों पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।
आईडीबीआई और कोटक बैंक
आईडीबीआई बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम जमा पर ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 5.75 प्रतिशत की प्रभावी FD दर पर अतिरिक्त 75 आधार अंकों के साथ 6.50 प्रतिशत की उच्चतम दर की पेशकश कर रहा है।
कोटक महिंद्रा बैंक 50 लाख रुपये से अधिक के बचत खाते पर अब 4 फीसदी प्रति वर्ष का ब्याज दर देना, पहले ब्याज दर 3.5 फीसदी थी कोटक बैंक ने इसमें 50 आधार अंकों की वृद्धि है। बैंक ने चुनिंदा अवधि के फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों को 10-25 प्रतिशत बढ़ाया है।
पंजाब एंड सिंध बैंक और केनरा बैंक
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने सावधि जमा और बचत खातों पर ब्याज दरों को संशोधित किया है। बचत खाताधारकों को अब अधिकतम 3.00 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी, जबकि एफडी के धन पर निवेशकों को 1 जुलाई, 2022 से अधिकतम 5.55 प्रतिशत की ब्याज दर प्राप्त होगी।
केनरा बैंक अब नियमित नागरिकों के लिए 2.90 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत के बीच ब्याज दर प्रदान करेगा। 180 दिनों या उससे अधिक की अवधि वाली जमाराशियां पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य दर से 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगा। केनरा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम नागरिक अब 2.90 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत तक ब्याज पा सकेंगे। वरिष्ट नागरिकों को केनरा बैंक में एफडी पर 2.90-6.25 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।
और किन बैंकों ने बढ़ाई है ब्याज दर
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंक अब अलग-अलग निश्चित समय काल के लिए 2.75 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत तक ब्याज उपलब्ध कराएगा। यह ब्याज दर 2 करोड़ रुपए तक के एफडी के लिए मान्य रहेगी।
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ डंडिया जुलाई से अलग-अलग समय अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 2.85 फीसदी से लेकर 5.35 फीसदी तक की ब्याज दर उपलब्ध करायेगा। बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहको को दर में बढ़ोतरी का उपहार दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications