नई दिल्ली, सितंबर 03। शेयर बाजार जून में निचले स्तरों पर पहुंच गया था। मगर उसके बाद शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। इस बीच संभावना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक दरें बढ़ाना जारी रखेगा। वहीं यूरोप और चीन में डिमांड में सुस्ती आ सकती है। इस दौरान शेयरों की वैल्यूएशन गिरी है। ऐसे में चुनिंदा शेयर मुनाफा करा सकते हैं। इन्ही में से एक है फर्मेंटा बायोटेक। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।
विटामिन डी3 एपीआई वाली कंपनी
फर्मेंटा बायोटेक के शेयरों में निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। फर्मेंटा बायोटेक विटामिन डी3 एपीआई वाली कंपनी है। ये इस तरह की दुनिया की चुनिंदा कंपनियों में शामिल है। इस सेगमेंट में चीन की कुछ कंपनियां और यूरोप की डीएसएम बड़ी उत्पादक हैं। मगर फर्मेंटा बायोटेक भी इसी लिस्ट में शामिल है। एक नयी रिपोर्ट के अनुसार जून तिमाही में ह्यूमन विटामिन डी3 का वॉल्यूम घटा है।
विटामिन डी3 से मिलेगा फायदा
ह्यूमन विटामिन डी3 की मांग कोरोना से पहले के स्तर से ज्यादा हो सकती है, क्योंकि इम्यूनिटी बढ़ाने और सांस से जुड़ी दिक्कतों में विटामिन डी3 के इस्तेमाल से लोगों को फायदा हुआ है। अब जब विटामिन डी3 की मांग बढ़ेगी तो फर्मेंटा बायोटेक को फायदा होगा और इसका शेयर मजबूत हो सकता है। कंपनी के मैनेजमेंट ने उम्मीद जताई है कि ट्रैवल और हॉस्पिटलिटी बिजनेस रफ्तार पकड़ेगा। इसके नतीजे में मीट की खपत बढ़ेगी। उससे एनिमल फीड विटामिन डी3 की मांग में इजाफा देखने को मिल सकता है।
पूरी क्षमता का इस्तेमाल
कंपनी नए प्रोडक्ट्स के उत्पादन में लगी है। इसके लिए यह अपने मौजूदा संयंत्रों का पूरी तरह इस्तेमाल कर रही है। इसके कुल्लू में पुराने संयंत्र की क्षमता बढ़ाने का काम जारी है, जो कि कस्टमाइज्ड विटामिन प्रीमिक्सेज के लिए किया जा रहा है। कंपनी अब दहेज में विटामिन के और वेगन का प्रोडक्शन करने जा रही है। एक और खास बात यह है कि फर्मेंटा बायोटेक इंजेमैटिक प्रोसेस के जरिए कोविड की दवा मोल्नुपिराविर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी ऑफर करने वाली इकलौती कंपनी है।
कितने पर है शेयर
इस समय फर्मेंटा का शेयर 206.30 रु पर है। बीते शुक्रवार को यह 12.64 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 209.00 रु और निचला स्तर 183 रु रहा है। इसकी मार्केट कैपिटल 528.34 करोड़ रु है। इसकी सब्सिडरी कंपनियों में जीआई बायोटेक, फर्मेंटा बायोटेक यूएसए, फर्मेंटा बायोटेक यूके, वास्को ग्लाइडर, सीसी स्क्वेयर फिल्म्स और अगस्त्या फिल्म्स शामिल हैं।
कैसा रहा है शेयर का रिटर्न
बीते 5 दिनों में यह शेयर 13.48 फीसदी और 1 महीने में 5.96 फीसदी उछला है। 6 महीने में इसने नुकसान कराया है। इस अवधि में यह करीब 10.5 फीसदी फिसला है। 2022 में अब तक यह 29.11 फीसदी नुकसान करा चुका है। 1 साल में शेयर का रिटर्न निगेटिव 26.65 फीसदी रहा है। जबकि 5 सालों में यह 252.05 फीसदी मुनाफा कराने में कामयाब रहा है। 14 जुलाई 1995 को शेयर बाजार में आने के बाद से अब तक यह 1789.2 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। मौजूदा स्तरों पर इस शेयर को काफी आकर्षक माना जा रहा है।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications