नई दिल्ली, सितंबर 21। भारत की प्रमुख हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी ने मंगलवार को होम लोन ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने आगामी त्योहारी सीजन के लिए होम लोन दरों में कटौती का फैसला लिया है। होम लोन लेने के इच्छुक लोग एचडीएफसी से 6.75 प्रतिशत की मौजूदा दर के मुकाबले अब 6.70 प्रतिशत लोन ले सकेंगे। एचडीएफसी का यह ऑफर सभी नए लोन आवेदनों पर लागू होगा, भले ही लोन राशि कितनी भी हो या व्यक्ति के रोजगार का स्टेटस कुछ भी हो। एचडीएफसी की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार यह ऑफर सोमवार (20 सितंबर) को लॉन्च किया गया है और यह 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
कई बैंक घटा चुके हैं लोन
एचडीएफसी की तरफ से यह ऑफर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) और प्राइवेंट लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा त्योहारी सीजन के दौरान होम लोन की ब्याज दरों में कटौती के बाद पेश किया गया है। पीएनबी ने 50 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर ब्याज दर 0.50 फीसदी घटाकर 6.60 फीसदी कर दी। पीएनबी ने घोषणा की थी कि अब किसी भी लोन राशि के लिए 6.60 प्रतिशत पर होम लोन की पेशकश की जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी बड़ौदा होम लोन और कार लोन के लिए मौजूदा लागू दरों में 0.25 प्रतिशत की छूट की घोषणा की। बैंक के होम लोन की दरें अब 6.75 फीसदी और कार लोन की दरें 7 फीसदी से शुरू होती हैं। इसने होम लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क भी माफ कर दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने पिछले सप्ताह होम लोन ग्राहकों के लिए विभिन्न फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की। बैंक ने क्रेडिट स्कोर से लिंक्ड होम लोन की ब्याज दर 6.70 प्रतिशत तक कम की।
कितनी होगी बचत
एसबीआई के ब्याज दरों में कटौती के बाद ग्राहकों को 45 आधार अंकों (0.45 फीसदी) की बचत होगी, जो 30 साल की अवधि में 75 लाख रु के लोन पर ब्याज के रूप में 8 लाख रु से अधिक की बचत कराएगा। इससे पहले 75 लाख रुपये से अधिक का होम लोन लेने वाले को 7.15 प्रतिशत की ब्याज दर का भुगतान करना पड़ता था।
रियल एस्टेट सेक्टर में आएगी तेजी
कई रियल एस्टेट डेवलपर्स और जानकारों का मानना है कि होम लोन पर इन रियायती ब्याज दरों से भारत के रियल एस्टेट बाजार में उपभोक्ताओं की तरफ से मांग मजबूत होगी।
कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने होम लोन की ब्याज दरों को 6.65 फीसदी से घटा कर 6.50 फीसदी कर दिया। बैंक ने होम लोन ब्याज दरें एक ऑफर के तहत घटाई हैं, जो कि 10 सितंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलेगा। नए होम लोन और बैलेंस ट्रांसफर दोनों की दरें अब 6.50% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। कोटक महिंद्रा बैंक ने सबसे कम दर की पेशकश पिछले साल अक्टूबर में की थी। तब इसने ब्याज दर 6.9 प्रतिशत तक घटाई थी। तब से ये दो बार और कटौती कर चुका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications