Paytm Share Dumping News: साल 2023 का दिसंबर महीना भी पेटीएम के लिए अच्छा नहीं था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा रोक नहीं लगाई गई थी, उस समय भी विदेशी निवेशकों द्वारा कंपनी के 7441 करोड़ रुपए के शेयर्स की बिकवाली की गई थी। यह फॉरेन इन्वेस्टर्स के द्वारा इस फाइनेंशियल ईयर के दिसंबर क्वार्टर की सबसे बड़ी बिकवाली थी। इसके बाद से पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन में इनकी होल्डिंग वैल्यू 33,148 करोड़ रुपए से घटकर 25,706 करोड़ रुपए आ गई। यह जानकारी प्राइम डेटाबेस के द्वार मिली है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर गैर-अनुपालन की वजह से रोक लगाए जाने के बाद कंपनी को जबरदस्त नुकसान हुआ है और लगातार पेटीएम के शेयर भी डंप किया जा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक फास्टैग और उससे जुड़ी वॉलेट जैसी सर्विस पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इन सभी सर्विस को 29 फरवरी 2024 के बाद से बंद कर दिया जाएगा।
हालांकि यह मात्र एक संयोग भी हो सकता है, लेकिन ऐसा लगता है कि फॉरेन इन्वेस्टर्स को पेटीएम पर आने वाले इस बड़ी परेशानी का आभास पहले से हो चुका था और यही कारण है कि उन्होंने समझदारी का निर्णय लेते हुए अपने कंपनी के शेयर्स को डंप कर दिया।
देखा जा सकता है कि इस कंपनी में पिछले क्वार्टर में 26 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी, वहीं 2024 में अब तक इसमें 41 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।
हालांकि पेटीएम के अलावा दूसरी कंपनियों में भी जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान मारुती सुजुकी और पेट्रोनेट एलएनजी के 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयरों को डंप किया गया था। मारुति के लिए इसमें 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि पेट्रोनेट के लिए इसमें 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले क्वार्टर के दौरान जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज की विदेशी निवेश को द्वारा भी 2,355 करोड़ रुपए के शेयर्स की बिकवाली हुई थी।
मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर की तिमाही में विदेशी निवेशकों द्वारा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम की गई है। अगर हम बात करते हैं सितंबर फाइनेंशियल क्वार्टर की तो इस दौरान एनएसई पर मौजूद कंपनियों में एफआईआई की शेयर होल्डिंग 18.40 प्रतिशत की थी। जो दिसंबर का क्वार्टर आते-आते 18.19 फीसदी की रह गई थी।
जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पाबंदी लगाए जाने के बाद पेटीएम के स्टॉक में करीब 50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कार्रवाई किए जाने से ठीक पहले पेटीएम में से पैसे निकालना एक संयोग ही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सिर्फ पेटीएम ही अकेली ऐसी कंपनी थी जिसके शेयर को फिर के द्वारा डंप किया गया है। ऐसा ही मारुति सुजुकी और जिओ फाइनेंशियल जैसी बड़ी कंपनियों के साथ भी पिछले क्वार्टर में देखने को मिला है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications