नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों को 31 मार्च 2021 तक सभी बैंक खातों को आधार से लिंक करने के लिए कहा है। ये एक डेडलाइन है जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी बैंक खाते आधार से लिंक हैं। इसके अलावा जिन खातों के लिए जरूरी है उनके लिए पैन भी लिंक होना चाहिए। बता दें कि मोदी सरकार ने टैक्स और दूसरी वित्तीय गड़बड़ियों तथा घोटालों से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। आधार और पैन लिंक को बैंक खातों से लिंक करना इसी कड़ी का हिस्सा है। आधार लिंक होने से बैंक खातों में किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश लगभग खत्म हो जाएगी। इसी तह पैन लिंक होने से टैक्स को लेकर होने वाले घपले कम होंगे।
बहुत से खाते आधार से लिंक नहीं
31 मार्च 2021 तक सभी बैंक खातों को आधार से लिंक करने की बात सीतारमण ने मंगलवार को भारतीय बैंक एसोसिएशन की एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान कही। बहुत से बैंक खाते ऐसे हैं जो आधार से लिंक नहीं हैं। सीतारमण ने कहा कि 31 मार्च, 2021 तक जहां जरूरी है वहां हर खाते में पैन होना चाहिए। इसके अलावा हर बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। उन्होंने इस मीटिंग में डिजिटल भुगतान पर बढ़ावा दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों को नॉन-डिजिटल भुगतान को हतोत्साहित करना चाहिए और डिजिटल भुगतान तकनीकों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने यूपीआई द्वारा संचालित पेमेंट ऑप्शन को अपनाने की भी बात कही।
रुपे कार्ड को करें प्रमोट
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी बैंकों में यूपीआई एक सामान्य शब्द होना चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों को रुपे कार्ड को बढ़ावा देना चाहिए। वित्त मंत्री ने बैंकों से कहा कि जिसे भी कार्ड की जरूरत है रुपे कार्ड एकमात्र कार्ड होगा जिसे आप बढ़ावा देंगे। सीतारमण ने देश में बड़े बैंकों की जरूरत भी बताई। सीतारमण ने अनुसार यदि 31 मार्च नहीं तो दिसंबर तक हर खाता पैन (जहां जरूरी हो) और आधार से लिंक होना चाहिए।
कैसे करें ग्राहकों को ट्रीट
सीतारमण ने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री होने के नाते,मैं भारतीय बैंकों को सलाह दे सकती हूं कि वे अपने कर्मचारियों के साथ उसी तरह व्यवहार करें जैसे डिफेंस करता है। वहां सभी को एक परिवार माना जाता है, चाहे वह सेवादार हो या रियाटर्ड। उन्हंने कहा कि मैं भारतीय बैंकिंग प्रणाली में ऐसी संस्कृति रखना चाहती हूं। बैंकों को अपने रिटायर्ड कर्मचारियों की बेहतर तरीके से देखभाल करनी चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications