नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आश्वासन दिया है कि यस बैंक को बचाने के लिए सरकार और आरबीआई मिलकर काम कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने येस बैंक के खाताधारक को भरोसा दिलाया कि उनका पैसा सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि वह लगातार आरबीआई के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि येस बैंक के लिए जल्द ही रिजोल्यूशन प्लान पेश किया जाएगा। निर्माला सीतारमण ने कहा कि वह खुद पिछले 2 महीने से वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति को देख रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी लिए गए आरबीआई के निर्णय सभी के हित में हैं। उन्होंने कहा कि वह आरबीआई से बात करेंगी और तय करेंगी कि येस बैंक के जमाकर्ताओं को नकदी की समस्या का सामना न करना पड़े।

तेजी से होगा यस बैंक का समाधान
वहीं आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज कहा कि येस बैंक से जुड़े मुद्दों का समाधान बहुत जल्द ही कर लिया जाएगा। इसके लिए 30 दिन की समय सीमा तय की गई है। रिजर्व बैंक इस दिशा में जल्द कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि यस बैंक पर रोक लगाने का निर्णय किसी एक इकाई को ध्यान में रखकर नहीं किया गया है। यह निर्णय देश के बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने के लिए किया गया है।
यस बैंक से खाताधारक 50 हजार रुपये ही निकाल सकेंगे
आरबीआई यस बैंक से पैसा निकालने की ऊपरी सीमा निर्धारित कर दी है। अब येस बैंक के खाताधारक अधिकतम 50 हजार रुपये ही निकाल सकेंगे। यस बैंक की आर्थिक स्थिति में गंभीर गिरावट आने के बाद रिजर्व बैंक ने 30 दिन के लिए उसके बोर्ड का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। एसबीआई के पूर्व डीएमडी और सीएफओ प्रशांत कुमार को बैंक का प्रशासक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : 500 और 2000 का नोट : जानिए नकली नोट की पहचान का तरीका
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications