सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए नए साल से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। नए साल की शुरुआत से ठीक पहले सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है।
नई दिल्ली: सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए नए साल से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) पर 8.5 प्रतिशत का पूरा ब्याज एक साथ देने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में ब्याज दर से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा के लिए श्रम और वित्त मंत्रालय की बैठक हुई थी। जिसमें वित्त मंत्रालय ने जोखिम भरे निवेश पर कुछ चिंता जताते हुए ब्योरा मांगा था।

8.15 पर्सेंट और 0.35 पर्सेंट की दो किस्तें बनाने का प्रस्ताव था
बताते चलें कि मार्च माह में ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने ईपीएफ पर वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत ब्याज एक साथ देने का फैसला किया था। लेकिन सितंबर में उसने कोविड-19 के चलते बने हालात को देखते हुए इस ब्याज को 2 किस्तों में अदा करने का प्रस्ताव दिया था। इस दौरान कहा गया था कि 8.15 प्रतिशत वाली किश्त तुरंत 6 करोड़ कर्मचारियों खाते में डाल दी जाए और बाकी 0.35% रकम 31 दिसंबर से पहले जमा कराई जाए।
इस तरह चेक करें ईपीएफ अकाउंट बैलेंस
1. सबसे पहले Epfindia.gov.in पर लॉग ऑन करें।
2. इसके बाद अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरें।
3. स्कीन पर आपको ई-पासबुक का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
4. अब आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी. इसके भरने के बाद ओके बटन पर क्लिक करें।
5. मेंबर आईडी खोलें।
6. इतना करते ही आप अपने खाते में कुल ईपीएफओ बैलेंस देख सकते हैं।
ऐसे जानें बिना यूएएन के पीएफ बैलेंस
- gov.in पर जाकर लॉग-इन करें
- इसके बाद "Click Here to Know your EPF Balanc" लिंक पर क्लिक करें।
- आप in/epfo/ पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। अब आपको "Member Balance Information" टैब पर क्लिक करना है।
- अपना राज्य चुनें और अपने ईपीएफओ ऑफिस लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपना पीएफ अकाउंट नंबर, नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपको अपना पीएफ बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
ईपीएफ अकाउंट कैसे करें ट्रांसफर
- ऑनलाइन ईपीएफ ट्रांसफर करने के लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद ऑनलाइन सर्विस टैब के नीचे 'One Member-one EPF Account Transfer Request' पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया वेबपेज खुलेगा।
- इस वेबपेज पर आपको व्यक्तिगत जानकारी और नया ईपीएफ अकाउंट दिखाई देगा, जहां आप फंड ट्रांसफर करना चाहते हैं। आपको अपना मौजूदा ईपीएफ अकाउंट भरना होगा, जिसे आप सैलरी स्लिप से देख सकते हैं।
- इसके बाद आपको ये सेलेक्ट करना होगा कि आपका पहला नियोक्त या मौजूदा नियोक्ता अटेस्ट करेगा।
- आप अपने मौजूदा एचआर डिपार्टमेंट से इस बारे में पता कर सकते हैं।
- अगले स्टेप में आपको अपना ईपीएफ अकाउंट नंबर यानी मेंबर आईडी भरना होगा।
- अगर आपका ईपीएफ अकाउंट किसी अन्य यूएएन नंबर से लिंक है तो इसके लिए आपको यही नंबर भरना होगा।
- इसके बाद आपको 'Get Details' पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर ईपीएफ अकाउंट संबंधी जानकरी दिखाई देगी।
- अगले स्टेप में आपको उस ईपीएफ अकाउंट को चुनना होगा, जहां आपको पैसे ट्रांसफर करना होगा।
- इस अकाउंट को चुनने के बाद फिर आपको 'Get OTP' पर क्लिक करेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications