
Stock Market Closing : नए साल पर आज Share Market को गिरावट का पहला तगड़ा झटका लगा है। आज जहां सेंसेक्स करीब 636.75 अंक की गिरावट के साथ 60657.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 189.50 अंक की गिरावट के साथ 18043.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,627 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,232 शेयर तेजी के साथ और 2,262 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 133 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 93 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 27 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 206 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 142 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 82.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
देवी लैब का शेयर करीब 43 रुपये की तेजी के साथ 3,435.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 598.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 40 रुपये की तेजी के साथ 8,422.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डा रेडृडी लैब का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 4,253.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 7,005.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 32 रुपये की गिरावट के साथ 736.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 461.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 217.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 115.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 146.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications