Vidhayak Nidhi released in Uttarakhand: कई सारे काम विधायक अपने क्षेत्र विधायक निधि से कराते हैं। ऐसे में विधायक निधि के जारी होने का जहां विधायकों को इंतजार रहता है, वहीं क्षेत्र के लोगों को भी रहता है। उत्तरखंड में विधायक निधि जारी हो गई है। इसके बाद अब विधायकों के क्षेत्र के विकास के काम तेजी से जारी हो सकेंगे।
उत्तराखंड की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विधायक निधि की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त में प्रत्येक विधायक को 4.70 करोड़ रुपये की निधि जारी हुई है। बाकी बची 30-30 लाख रुपये दूसरी किस्त में जारी किए जाएंगे। बागेश्वर सीट रिक्त होने के कारण, वहां के लिए निधि जारी नहीं हो पाई है।

सरकार ने इस वित्त वर्ष से विधायक निधि 3.75 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी है। इसी क्रम में ग्राम्य विकास विभाग ने बढ़े बजट के साथ निधि की पहली किस्त जारी कर दी है। अपर सचिव नितिका खंडेलवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार 69 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 324.30 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
इसमें से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 70 लाख अनुसूचित जाति बहुल और 10 लाख की निधि अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में खर्च होगी। अब प्रति विधायक 30-30 लाख रुपए की निधि ही बची है, जो अनुपूरक बजट के बाद जारी की जाएगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निधि के तहत सभी कार्यों की जियो टैगिंग की जाएगी। साथ ही सभी स्वीकृतियां, खर्च व भुगतान का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने निधि के तहत अधूरे निर्माण कार्यों को पहले पूरा करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही सभी खर्च इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने को कहा है। निधि के तहत गाइडलाइन में तय कार्य ही कराए जा सकेंगे। इन गाइड लाइन के तहत कुछ कार्य कराए जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications