ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर दी है। फिच ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2022 में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 12.8% की ग्रोथ रहेगी।
नई दिल्ली : ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर दी है। फिच ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2022 में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 12.8% की ग्रोथ रहेगी। इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने 11% की ग्रोथ का अनुमान जताया था। फिच ने अपने ताजा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य (जीईओ) में कहा है कि भारत लॉकडाउन की वजह से आई मंदी की स्थिति से उम्मीद से अधिक तेजी से उबरा है।

भारत की वृद्धि दर का अनुमान 12.8 % बढ़ाया
फिच ने कहा कि मजबूत पूर्व प्रभाव, राजकोषीय रुख तथा संक्रमण पर बेहतर तरीके से रोक की वजह से उसने भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान में संशोधन किया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि 2020 की दूसरी छमाही में पुनरुद्धार से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अपने महामारी पूर्व के स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में हमने 2021-22 के वृद्धि दर के अनुमान को 11% से संशोधित कर 12.8 % कर दिया है।
पिछली तिमाही में जीडीपी में आई थी गिरावट
इसके साथ ही फिच ने कहा कि हमारा अनुमान है कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद हमारे महामारी पूर्व के अनुमान से नीचे रहेगा। दिसंबर में जीडीपी की वृद्धि दर महामारी पूर्व के स्तर को पार कर गई। तिमाही के दौरान सालाना आधार पर जीडीपी में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इससे पिछली तिमाही में जीडीपी में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि 2020 के कैलेंडर साल की दूसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था लॉकडाउन की वजह से मंदी में चली गई थी, लेकिन उसके बाद यह हमारे अनुमान से अधिक तेजी से उबरी है। 2020 के अंतिम महीनों में संक्रमण के मामलों में कमी और राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में अंकुशों में ढील के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है।
अमेरिका में ग्रोथ की उम्मीद
फिच ने अमेरिका की जीडीपी ग्रोथ रेट वित्त वर्ष 2021-22 में 6.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। एजेंसी ने इससे पहले अमेरिका का इतोनॉमिक ग्रोथ रेट 4.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। जबकि चीन की इकोनॉमिक ग्रोथ 8.4 फीसदी और यूरोपियन यूनियन की जीडीपी 4.7 फीसदी बढ़ने का अंदाजा लगाया था। एजेंसी ने चीन के लिए पहले 8% इकोनॉमिक ग्रोथ का अनुमान जताया था। वहीं, यूरोपियन यूनियन के इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान में संशोधन नहीं किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications