नई दिल्ली, जुलाई 27। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा रेपो दर को 50 आधार अंकों (बीपीएस) से बढ़ा कर 4.90 फीसदी करने के तुरंत बाद, कई प्रमुख निजी, सार्वजनिक बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने अपनी सावधि जमा (एफडी) में ब्याज दर में वृद्धि की। बता दें कि विभिन्न बैंक वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षक ब्याज दर प्रदान करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आपको कहां सबसे अधिक ब्याज मिल सकता है।
तमिलनाडु ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन
इसे टीएनटीडीएफसी के नाम से भी जाना जाता है। यह वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा पर आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रही है। टीएनटीडीएफसी तमिलनाडु सरकार की कंपनी है। इसे भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी के रूप में रजिस्टर्ड किया गया है। यह कई आकर्षक जमा योजनाओं के माध्यम से निवेशकों को अच्छा रिटर्न देती है। यह दो जमा योजनाओं की पेशकश करती है। इनमें आवधिक ब्याज भुगतान योजना या पीआईपीएस और धन गुणक योजना या एमएमएस।
आवधिक ब्याज भुगतान योजना
इस योजना के तहत ही वरिष्ठ नागरिक निवेशकों को करीब 9 फीसदी ब्याज मिल सकता है। इस योजना में ब्याज का भुगतान मासिक, तिमाही या वार्षिक आधार पर किया जाएगा। वेबसाइट के अनुसार न्यूनतम जमा राशि 50,000 रुपये होगी। वरिष्ठ नागरिकों को अपना आयु प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। यह 60 महीने की अवधि के लिए सालाना 8.77 फीसदी की उच्च ब्याज दर ऑफर करती है।
धन गुणक योजना या मनी मल्टीप्लायर योजना
यदि आप इस योजना का विकल्प चुनते हैं, तो ब्याज उचित ब्याज दर पर तिमाही आधार पर कम्पाउंड किया जाएगा और मैच्योरिटी पर मूलधन के साथ उसका भुगतान किया जाएगा। वेबसाइट के अनुसार न्यूनतम जमा राशि 50,000 रुपये है। इस योजना के तहत अधिकतम ब्याज दर 60 महीने की अवधि के लिए 8.50 फीसदी है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह एक नया बैंक है जो 23 जनवरी 2017 को शुरू हुआ। इसका प्रयास समाज के 'बैंक्ड', 'अंडर-बैंक्ड' और 'अन-बैंक्ड' वर्गों के लिए बेस्ट बैंकिंग सॉल्यूशन ऑफर करना है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वर्तमान में, बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 999 दिनों की अवधि के लिए 7.99% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ये दर 2 करोड़ रुपये और उससे अधिक की एफडी के लिए है।
चेक करें एक और बैंक की दरें
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक भारत के प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के पास ऑल इंडिया में उपस्थिति है। यह वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल से कम और 5 साल से अधिक के कार्यकाल के लिए 8.15% प्रति वर्ष की दर से अधिकतम ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। 2 करोड़ रुपये से कम जमा के लिए ये ब्याज दरें लागू हैं। इसकी एफडी के लिए न्यूनतम ब्याज दर 7 दिनों से 14 दिनों की अवधि के लिए 3.30% प्रति वर्ष से शुरू होती है। 5 साल से 10 साल की अवधि के लिए एफडी ब्याज दर 6.80% है। इसी तरह उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (यूएफएसएल) 990 दिनों की अवधि के लिए 7.70% की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। ये भी एक प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications