Fixed Deposit : बीते वर्ष से निरंतर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज की दरों में इजाफा देखा जा रहा है। जिस वजह से लोगों में काफी तेजी से एफडी में निवेश के लिए रुझान बढ़ा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएसएफबी) की ताजा एफडी दर निवेशकों को सर्वाधिक ब्याज दर दे रही है।
एसएसएफबी 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक के टेन्योर वाली एफडी पर निवेश करने का मौका देता है। चुनिंदा टेन्योर पर बैंक ने एफडी में ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक नई ब्याज दर सोमवार 7 अगस्त 2023 से प्रभावी कर रहा है।

बैंक नई ब्याज दरों के तहत आम नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक के टेन्योर पर 4 से 8.60 फीसदी की दर पर ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7 से लेकर 10 वर्ष तक की मेच्योरिटी वाली एफडी पर 4.50 फीसदी से 9.10 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। बैंक ने कहा कि सभी टेन्योर पर निवेशक 2 करोड़ रु से कम डिपॉजिट कर सकते हैं।
बैंक ने 9 महीने से ज्यादा और 1 साल से कम टेन्योर पर निवेश करने पर आम ग्राहकों को 6 फीसदी ब्याज दर की पेशकश की है और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 फीसदी ब्याज दर ब्याज दर की पेशकश की है।
1 साल से 15 महीने के टेन्योर पर निवेश करने वाले आम नागरिकों को 8.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.75 फीसदी ब्याज दर, 5 वर्ष से 10 वर्ष तक निवेश करने वाले आम नागरिकों के लिए 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजंस के लिए 7.75 फीसदी ब्याज दर की पेशकश की है।
बैंक में 5 वर्ष के लिए निवेश करने वाले सामान्य नागरिकों को 8.25 ब्याज दर ऑफर की है। वही, बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.75 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की है।
2 साल से ज्यादा और 3 वर्ष तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 8.60 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 9.10 फीसदी की हाईएस्ट ब्याज दर की पेशकश की है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक स्मॉल फाइनेंस बैंक में 5 लाख रु तक की एफडी को इंश्योर्ड किया जाता है, जो बैंक के डूबने पर ग्राहक को बिना किसी नुकसान के मिल जाती है। हालांकि, इससे ज्यादा राशि को निवेश करने से पहले आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप बैंक के जोखिम के स्तर की जांच कर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications