
Fixed Deposit With Digital Currency : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 दिसंबर को डिजिटल रुपया लॉन्च किया है। आरबीआई के मुताबिक e-rupee का उपयोग लेनदेन के लिए दुकानों से लेकर बैंको तक किया जा सकेगा। यह डिजिटल रुपया (Digital Rupees) आरबीआई की तरफ से भारतीय फिजिकल करेंसी के समकक्ष जारी किया गया है। यह पूरी तरह से एक लीगल करेंसी है। डिजिटल रुपया एक डिजिटल टोकन (Digital Token) के तौर पर काम करता है। केंद्रीय बैंक अभी डिजिटल रुपये के डिस्ट्रब्यूट और रिटेल उपयोग की पूरी ठोस प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर काम कर रहा है।
डिजिटल रुपये पर नहीं मिलेगा ब्याज
डिजिटल रुपया भारतीय करेंसी की तरह ही समान्य रुप से और सभी जगह मान्य होगा। बैंक रुपए के समान एक टोकन जारी करेंगे। यह टोकन पूरी तरह से डिजिटल होगा। ब्याज की बात करें तो जैसे आप अपने पर्स में पैसे रखते हैं उसप ब्याज नहीं मिलता, वैसे ही डिजिटल वॉलेट में पड़े डिजिटल रुपये पर ब्याज नहीं मिलेगा।
सभी तरह के पेमेंट कर सकेंगे
मार्केट में पूरी तरह से सक्रिय होने के बाद डिजिटल रुपया का उपयोग सभी तरह के पेमेंट और अन्य कामों के लिए किया जा सकेगा। आरबीआई के अनुसार क्यूआर कोड स्कैन (QR Code Scan) करके भी डिजिटल रुपया से भुगतान किया जा सकेगा। डिजिटल रुपये (e₹-R) को बैंक जारी करेंगे। RBI से मिली जानकारी के मुताबिक डिजिटल रुपये का इस्तेमाल (Digital Rupees Use) बैंक के वॉलेट और मोबाइल ऐप और बैंक द्वारा जारी की गई अन्य सुविधा के तहत किया जाएगा। डिजिटल रुपया बैंक में जमा फिजिकल रुपया यानी की भारतीय करेंसी की तरह ही समान रुप से मान्य होगी। हालांकि डिजिटल रुपए को सेविंग अकाउंट में जमा कर के ब्याज नहीं कमाया जा सकेगा।
फिक्स डिपॉजिट पर क्या है सरकार का कहना
सरकार कह रही है कि भविष्य में डिजिटल रुपये के कुछ अन्य प्रारूप भी पेश किए जाएंगे। डिजिटल रुपये को नकदी के समान ही प्रोयग किया जा सकेगा और निवेश करके लाभ कमाया जा सकेगा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में 13 दिसंबर, 2022 को बयान दिया था कि डिजिटल रुपये को वॉलेट के माध्यम से ट्रांसफर किया जा सकता है। लेकिन अभी इसपर ब्याज नहीं कमाय जा सकता है। आने वाले समय में इस विषय पर विचार किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications