नई दिल्ली, अप्रैल 5। लार्ज-कैप फंड अपनी एसेट का कम से कम 80 फीसदी मार्केट कैपिटल के हिसाब से टॉप 100 कंपनियों में निवेश करते हैं। वहीं फ्लेक्सी कैप फंडों के लिए लार्ज-कैप कंपनियां पहली प्राथमिकता होती हैं, लेकिन इनके पास मार्केट कैपिटल के लिहाज से कंपनियों में निवेश करने की फ्लेक्सिबिलिटी होती है। यहां पर हम ऐसे फ्लेक्सी फंड की जानकारी देंगे, जो 3 साल पुराना फंड है। इसने अपनी शुरुआत के बाद से अच्छा रिटर्न दिया है।
श्रीराम फ्लेक्सी कैप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह 3 साल पुराना म्यूचुअल फंड है जिसे श्रीराम म्यूचुअल फंड द्वारा 28 सितंबर 2018 को लॉन्च किया गया था। इस फंड की डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ स्कीम की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 63.87 करोड़ रुपये है। 01 अप्रैल 2022 तक इसकी एनएवी 15.4171 रुपये थी। इसका एक्सपेंस रेशियो 0.65 फीसदी है, जो इसकी कैटेगरी के एवरेज 0.95 फीसदी से कम है। यह अपनी कैटेगरी में एक ओपन-एंडेड मध्यम आकार की म्यूचुअल फंड योजना है।
1000 रु से करें शुरू
यह एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। फंड का उद्देश्य विभिन्न सेक्टरों में डाइवर्सिफाइड इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में निवेश करके रिटर्न जनरेट करना है। फंड का प्रबंधन इस समय गार्गी भट्टाचार्य बनर्जी और कार्तिक सोरल द्वारा किया जा रहा है। यह एक बहुत ही उच्च जोखिम वाला फंड है। इस फंड को क्रिसिल ने 2 स्टार रेटिंग दी है। इस योजना में निवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश 5000 रुपये और एसआईपी के लिए 1000 रुपये है। इस म्यूचुअल फंड योजना में कोई लॉक-इन अवधि नहीं है।
फंड का रिटर्न
एक बार में राशि निवेश करने पर इस फंड का सालाना एब्सॉल्यूट रिटर्न 1 साल में 16.68 फीसदी, 2 साल में 85.58 फीसदी, 3 साल में 43.71 फीसदी और अपनी शुरुआत से 54.17 फीसदी रहा है। वहीं इन्हीं वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न क्रमश: 16.68 फीसदी, 36.23 फीसदी, 12.84 फीसदी और 13.13 फीसदी रहा है।
चेक करें एसआईपी रिटर्न
फंड के एसआईपी रिटर्न की बात करें तो फंड का सालाना एब्सॉल्यूट रिटर्न 1 साल में 5.27 फीसदी, 2 साल में 25.30 फीसदी और 3 साल में 31.59 फीसदी रहा है। वहीं इन्हीं वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न क्रमश: 9.92 फीसदी, 23.37 फीसदी और 18.67 फीसदी रहा है।
फंड का पोर्टफोलियो
फंड की 94.7 फीसदी हिस्सेदारी भारतीय इक्विटी में है, जिसमें 56.04 फीसदी लार्ज-कैप में, 12.9 फीसदी मिड-कैप में और 17.58 फीसदी स्मॉल-कैप में है। फंड की अधिकांश संपत्ति फाइनेंस, मैटेरियल, मोटर वाहन, प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में निवेश की जाती है। इसने फाइनेंशियल और मैटेरियल क्षेत्रों में कम निवेश किया है। आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड और इंफोसिस लिमिटेड फंड की शीर्ष होल्डिंग्स में से हैं। ध्यान रहे कि किसी खास उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए निवेश करना लक्ष्य-आधारित निवेश होगा। आपकी कई महत्वाकांक्षाएं हो सकती हैं। इनमें घर खरीदने से लेकर वर्ल्ड टूर करने तक और बिजनेस करने से लेकर अपनी शादी के लिए भुगतान करने तक कुछ भी हो सकता है। सलाह भी यह दी जाती है कि दो लक्ष्यों के लिए निवेश प्लानिंग बिल्कुल अलग करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications