ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत 18 सितंबर से होगी और ये सेल 20 सितंबर तक जारी रहेगी।
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत 18 सितंबर से होगी और ये सेल 20 सितंबर तक जारी रहेगी। इन 3 दिनों के दौरान ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कई डिस्काउंट और शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे। Flipkart और Amazon : फेस्टिव सीजन में कंपनियां दे रही बंपर Job ये भी पढ़ें

इस दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे मोबाइल्स, टैबलेट्स, टीवी और ऐक्सेसरीज पर डिस्काउंट्स और आकर्षक ऑफर्स दिए जाएंगे। फ्लिपकार्ट 1 रुपये में अपने मनचाहे सामान को प्री-बुक करने का ऑफर भी ग्राहकों को दे रही है। यह प्री-बुक ऑफर 15 सितंबर और 16 सितंबर के लिए है।
एसबीआई कार्ड ट्रांजैक्शन पर मिलेगा छूट
एसबीआई कार्ड यूजर्स ईएमआई और कार्ड्स के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन पर छूट पा सकेंगे। फ्लिपकार्ट ने अभी तक बिग सेविंग डेज़ सेल में उपलब्ध रहने वाले प्रॉडक्ट्स की डीटेल्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मोबाइल फोन्स और टैबलेट्स का जिक्र है जिन्हें नो-कॉस्ट ईएमआई, कार्डलेस क्रेडिट और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा। टीवी और अप्लायंसेज खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए कंपनी नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ कंपलीट अप्लायंसेज प्रोटेक्शन ऑफर कर रही है।
1 रुपये में प्री-बुक कर सकेंगे प्रोडक्ट्स
बिग सेविंग डेज़ सेल में 3 करोड़ से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक और अक्सेसरीज को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इन पर नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स मिलेंगे। अक्सेसरीज की बात करें तो फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय प्रॉडक्ट्स जैसे वायरलेस माउस, कीबोर्ड्स, पावर बैंक्स, केबल, हेडफोन पर आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, एसबीआई कार्ड यूजर्स को एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने 1 रुपये में प्रॉडक्ट को प्री-बुक करने के साथ गारंटीड स्टॉक मिलने का ऑफर भी दिया है। प्री-बुक करने के लिए ग्राहकों को फ्लिपकार्ट के होमपेज पर बने प्री-बुक स्टोर पर जाकर अपना ऑर्डर ब्लॉक करने के लिए 1 रुपये देना होगा। इसके बाद 18 सितंबर को बाकी अमाउंट देकर प्रॉडक्ट लिया जा सकेगा।
टीवी, फ्रिज, एसी और वॉशिंग मशीन पर 75% तक छूट
वहीं दूसरी ओर बता दें कि अगर आप टेलिविजन, एयर कंडीशनर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या दूसरे किचन अप्लायंसेज लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फ्लिपकार्ट पर 9 से कल तक यानी 13 सितंबर तक ग्रांड होम अप्लायंसेज सेल का आयोजन किया गया है। इस सेल में होम अप्लायंसेज पर 75 फीसदी तक छूट दी जा रही है। इसके अलावा ऐक्सिस बैंक क्रेडिट, डेबिट कार्ड्स और ईएमआई ट्रांजैक्शंस पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
इन टीवी पर मिलेगी छूट
फ्लिपकार्ट पर चल रही इस सेल में सैमसंग, Vu, मी और दूसरे ब्रैंड्स के नए स्मार्ट ऐंड्रॉयड टीवी 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। बेस्ट टीवी डील्स के तहत 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ टीवी लिया जा सकता है। टॉप सेलिंग एलजी एलईडी टीवी को 14,999 रुपये और टॉप सेलिंग 4के QLED स्मार्ट टीवी को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिया जा सकता है। मी ऐंड्रॉयड टीवी की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। इसके अलावा 6,190 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ फ्रिज खरीदने का मौका भी है। सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर्स 6,490 रुपये जबकि फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर्स 16,290 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदने का मौका है। एसी की बात करें तो विंडो एसी 20,999 रुपये जबकि मार्क्यू, कैरियर, एलजी और दूसरे ब्रैंड के इनवर्टर एसी 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिए जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications