नई दिल्ली, नवंबर 29। फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही है, जो 30 नवंबर तक चलेगी। सेल में बैंक और एक्सचेंज ऑफर पेश किए जा रहे हैं। आप इस सेल में आईफोन 12, पिक्सेल 4ए, रियलमी नार्जो 30 और अन्य फोन जैसे डिवाइस सस्ते में खरीदने का मौका है। फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान एप्पल के आईफोन 12 को 56,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 2,000 रुपये का प्रीपेड ऑफर भी है, जिसका अगर ग्राहक लाभ उठाते हैं, तो उन्हें आईफोन 12 54,999 रुपये में मिल जाएगा।
एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा
लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि खरीदार अपने पुराने फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं और इस तरह की 14,250 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इस समय एप्पल के ऑनलाइन स्टोर पर आईफोन 12 डिवाइस को 59,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी तरह मोटोरोला एज 20 प्रो, जिसे भारत में 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, वर्तमान में फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे बिक्री के दौरान 34,999 रुपये में उपलब्ध है।
क्या हैं फोन के फीचर
मोटोरोला एज 20 प्रो के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट पर छूट मिल रहे हैं। ऊपर बताया गया एक्सचेंज ऑफर भी इस फोन पर लागू है। इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एचडीआर10+ सपोर्ट के साथ 6.7 इंच की फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 एसओसी द्वारा संचालित है। यदि आप गूगल पिक्सेल फोन को पसंद करते हैं और बेहतरीन फोटोग्राफी और सॉफ्टवेयर वाला फोन चाहते हैं तो आप गूगल पिक्सेल 4ए खरीद सकते हैं।
क्या हैं ऑफर
गूगल पिक्सेल 4ए 27,999 रुपये में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को पहले साइट पर 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया था। इसका मतलब है कि खरीदारों को फोन पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं वीवो एक्स70 प्रो को इस साल की शुरुआत में 46,990 रुपये में लॉन्च किया गया था और यह अभी भी उसी कीमत पर उपलब्ध है। मगर इस फोन पर कुछ और ऑफर हैं।
वीवो एक्स70 प्रो पर ऑफर
वीवो एक्स70 प्रो पर उन लोगों के लिए 3,600 रुपये का डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है, जो आईसीआईसीआई, सिटी और कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके इसे खरीदते हैं। इसका मतलब है कि ऑफर का लाभ उठाने के बाद कोई भी व्यक्ति वीवो एक्स70 प्रो को 43,390 रुपये में प्राप्त कर सकता है। ये कीमत बेस 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की है।
ये हैं बाकी ऑफर
रियलमी जीटी नियो 2, जिसे पिछले महीने 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, बैंक कार्ड पर 4,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ सेल में मिल रहा है। मोटो जी60 की लॉन्च कीमत 17,999 रुपये है, मगर आप इसे 16,499 रुपये में खरीद सकते हैं। ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान आईफोन एसई को 29,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इंफीनिक्स हॉट 10 प्ले की कीमत 8,299 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर रियलमी नार्जो 30 को 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेच रहा है। डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications