नई दिल्ली, सितंबर 30। फ्लिपकार्ट 3 अक्टूबर से अपने प्लेटफॉर्म पर बिग बिलियन डेज़ सेल शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन इससे पहले ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी एक अलग सेल की शुरुआत कर दी है। इसे फ्लिपकार्ट "कर्टन रेज़र डील" नाम दिया गया है। यह सेल पहले से ही साइट पर लाइव हो चुकी है और 1 अक्टूबर तक चलेगी। सेल के दौरान कंपनी आपके अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस सेल में आईफोन सहित कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
25,999 रुपये में मिल रहा आईफोन एसई
फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के मुताबिक आईफोन एसई को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को ऐप्पल ने पिछले साल 42,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। इसका मतलब है कि फ्लिपकार्ट इस आईफोन पर 16,501 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस फोन पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक डेबिट कार्ड और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।
17,999 रुपये में खरीदें सैमसंग गैलेक्सी एफ62
भारत में सैमसंग गैलेक्सी एफ62 की कीमत में भी 6,000 रुपये की गिरावट आई है और यह ऑफर सेल के आखिरी तक उपलब्ध रहेगा। सैमसंग गैलेक्सी का यह फोन मूल रूप से इस साल की शुरुआत में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।
16,999 रुपये में पोको एक्स3 प्रो
पोको एक्स3 प्रो, जो पहले 18,999 रुपये में बिक रहा था, वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी आपको 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर आपको 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर पेश किया जाएगा।
गूगल पिक्सेल 4ए 25,999 रुपये में + गूगल नेस्ट मिनी 1 रुपये में
आपने फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स दिग्गजों को पिक्सेल फोन पर छूट देते हुए शायद ही कभी देखा होगा, लेकिन यह वर्तमान में इस डिवाइस को 25,999 रुपये की रियायती कीमत पर पेश कर रहा है। यह पहले 29,999 रुपये में उपलब्ध था। आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पिक्सेल 4ए की खरीद पर आपको सिर्फ 1 रुपये में गूगल नेस्ट मिनी स्पीकर भी दिया जाएगा।
मोटोरोला मोटो जी60 15,999 रुपये में
मोटो जी60 की कीमतों में भी 2,000 रुपये की अस्थायी कटौती की गयी है और फ्लिपकार्ट के माध्यम से इस फोन को आप 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मोटो जी60 को 17,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सेल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6,000 एमएएच की बैटरी और स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज़ सेल की डेट चेंज कर दी थी। इसकी ये सेल 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगी। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट की सबसे बड़ी सेल होती है। इस साल इस सेल का आठवां संस्करण होगा। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को बिग बिलियन डेज सेल का जल्दी एक्सेस दिया जाएगा। मगर नॉन-प्लस सदस्य भी ऐप पर 50 सुपरकॉइन को रिडीम करके जल्दी एक्सेस हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications