नई दिल्ली, अगस्त 3। फ्लिपकार्ट ने 5 अगस्त से शुरू होने वाली अपनी बिग सेविंग डेज़ सेल की घोषणा कर दी है। यह सेल 9 अगस्त को समाप्त होगी। यानी आपके पास कुल पांच दिन होंगे सेल में मिलने वाले ऑफर का लाभ उठाने का। फ्लिपकार्ट के ऑफ़र में एक्सिस बैंक कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ पर 80 प्रतिशत तक और टीवी और एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। वहीं मोबाइल और टैबलेट पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन, अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर और कम्प्लीट मोबाइल सेफ्टी उपलब्ध होगी। एमआई 11 लाइट, मोटो जी60, आरओजी फोन और एमआई 10टी सीरीज पर डील्स उपलब्ध होंगी।
आसुस आरओजी फोन 3
आसुस आरओजी फोन 3 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा, जो इसकी मौजूदा शुरुआती कीमत 46,999 रुपये से कम है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान इस फोन पर 7,000 रुपये की छूट होगी। इस तरह मोटोरोला रेजर मौजूदा 74,999 रुपये की कीमत के बजाय 54,999 रुपये पर मिलेगा। यानी आप इस फोन पर 20,000 रुपये की बचत कर सकेंगे।
एमआई 10टी
एमआई 10टी सीरीज को 24,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल होंगे। जिस रेंज को पेश किया गया है, उसके लिए प्रति माह 2,042 रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी है। फ्लिपकार्ट ने यह भी घोषणा की है कि बिग सेविंग डेज की पांच दिनों की अवधि के दौरान हर रात 12 बजे (मध्यरात्रि), सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे 'क्रेज़ी डील्स' का खुलासा किया जाएगा। सभी मोबाइल डिल्स के लिए फ्लिपकार्ट पर एक समर्पित पेज (https://www.flipkart.com/mobile-phones-big-saving-days-sneak-peek-7u34r9ol4-store?affid=HotDeals20&affExtParam2=redpixel&affExtParam1=71275565) मौजूद है।
मोटो जी40 फ्यूजन
मोटो जी40 फ्यूजन की कीमत 14,499 रुपये के बजाय 13,499 रुपये होगी, जिसमें 1,000 रुपये की छूट दी जाएगी। मोटो जी60 को भी 1,000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया जाएगा और इसकी कीमत 16,999 रुपये होगी। इनफिनिक्स हॉट 10एस को 500 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया जाएगा और इसकी कीमत 9,499 रुपये से शुरू होगी। मोटो ई7 पावर, मोटो जी10 पावर, जियोनी मैक्स प्रो, जियोनी मैक्स और माइक्रोमैक्स इन 1 जैसे अन्य फोन पर भी डील और डिस्काउंट मिलेंगे।
और भी हैं ऑफर्स
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में आपको स्पोर्ट शूज पर 70 फीसदी, टी-शर्ट और जीन्स पर 80 फीसदी और शर्ट और पेंट्स पर भी 80 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट के अलावा अमेजन पर भी कल ही एक सेल शुरू हो रही है। अमेज़न इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों पर बड़ी छूट देने का वादा कर रही है। ग्राहकों को मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 फीसदी तक, इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 60 फीसदी तक और टीवी और अप्लायंसेज पर 55 फीसदी तक की छूट मिलेगी। हेडफोन या स्पीकर खरीदने की योजना बनाने वालों को 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
ये हैं बाकी डील्स
ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी कैमरों और एक्सेसरीज पर 60 प्रतिशत तक की छूट देने का भी वादा कर रही है। अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल की लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि यह अमेज़न कॉम्बो पर 30 प्रतिशत तक की छूट देगr। एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications