अगर आप भी ऑनलाइन ग्रॉसरी की शॉपिंग करते है तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। हर महीने ई-कॉमर्स कंपनियां ग्रॉसरी पर आकर्षक ऑफर देती हैं।
नई दिल्ली: अगर आप भी ऑनलाइन ग्रॉसरी की शॉपिंग करते है तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। हर महीने ई-कॉमर्स कंपनियां ग्रॉसरी पर आकर्षक ऑफर देती हैं। कई लोगों फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करते होंगे तो कई लोग अमेजन तो वहीं कुछ लोग बिग बास्केट जैसी साइट से शॉपिंग करते होंगे। जिसके जरिए कई बार आपको शानदार ऑफर भी मिलते होंगे। लेकिन आज हम आपको फ्लिपकार्ट के एक आकर्षक ऑफर के बारे में बताएंगे। फ्लिपकार्ट से आप सिर्फ 1 रुपये में दाल और 1 ही रुपये रिफाइंड ऑयल खरीद सकते हैं। आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मात्र 1 रुपये में मिलेगा ये आइटम
मालूम हो कि फ्लिपकार्ट हर दिन 1 रुपये वाली सेल आयोजित कर रही है। जिसमें हर दिन बदले हुए आइटम खरीदने का मौका दिया जाता है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में आपको घरेलू इस्तेमाल के कई सामान पर शानदार छूट मिलती है। इस बात की भी जानकारी दें कि फ्लिपकार्ट ने अपने ग्रॉसरी स्टोर को सुपरमार्ट का नाम दिया है। फ्लिपकार्ट के सुपरमार्ट में आप 1 रुपये की मामूली कीमत पर आधा किलो अरहर दाल, कागजी बादाम, रिफाइंड ऑयल और मूंगफली (बादाम) खरीद सकते हैं। Today's Steal Deals के तहत रोजाना ग्राहकों को चार आइटम मात्र एक रुपये में ऑफर किए जा रहे हैं।
डील के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त
ग्राहकों को फ्लिपकार्ट की इस डील का फायदा उठाने के लिए एक शर्त पूरी करनी है। फ्लिपकार्ट की शर्त यह है कि एक रुपये में ये चार चीजें खरीदने के लिए आपको कम से कम 599 रुपये की खरीदारी करनी होगी। यदि आप फ्लिपकार्ट से कोई भी सामान 599 रुपये में खरीद लेते हैं तो इसके बाद आप 1 रुपये में आधा किलो दाल, कागजी बादाम, रिफाइंड ऑयल और मूंगफली (बादाम) खरीद सकते हैं।
एक्सिस बैंक से खरीदारी पर मिलेगा एक्सट्रा ऑफर
वहीं इस सेल में एक्सिस बैंक की ओर से भी ऑफर मिल रहा है। यदि आप एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 5 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं अगर फ्लिपकार्ट की एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते है तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबेक ऑफर मिल रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रत्येक यूर्जर एक दिन में एक ही बार अपने आईडी से खरीदारी कर सकते है। वहीं ये भी संभव है कि विभिन्न यूजर को अलग-अलग ऑफर दिख सकते है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications