नई दिल्ली, अक्टूबर 21। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल चालू है। ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की फेस्टिव सीजन की दूसरी बड़ी सेल है। सेल में ग्राहकों को ढेरों प्रोडक्ट्स पर भारी छूट और ऑफर की पेशकश की जा रही है। ग्राहक स्मार्ट वॉच, स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर काफी अधिक बचत कर सकते हैं। सेल में सैमसंग, ऐप्पल, रियलमी, शिओमी जैसे ब्रांड्स के गैजेट्स पर छूट उपलब्ध हैं। ग्राहक अपने पसंदीदा स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। जिन ग्राहकों ने हाल ही में खत्म हुई बिग बिलियन सेल का लाभ नहीं उठाया, वे अमेज़न इंडिया पर प्रोडक्ट्स ऑफर देख रहे होंगे। अमेजन पर एक महीने लंबी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है। हालाँकि फ्लिपकार्ट अब बिग दिवाली सेल के साथ मुकाबले में वापस आ गयी है।
स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी
एमआई 4ए प्रो 32 इंच स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी पर फ्लिपकार्ट की सेल में भारी छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट पर एमआई 4ए प्रो 32 इंच स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी 25 फीसदी की भारी छूट दी जा रही है। वैसे तो इस टीवी की कीमत 14999 रु है। मगर 25 फीसदी डिस्काउंट के चलते आपको ये काफी सस्ता पड़ेगा। एमआई 4ए प्रो 32 इंच स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी पर कार्ड और एक्सचेंज ऑफर भी है।
एसबीआई कार्ड और एक्सचेंज ऑफर
एमआई 4ए प्रो 32 इंच स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी के लिए एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। ये छूट 1500 रु तक है। वहीं टीवी पर 11000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। पुराने टीवी को एक्सचेंज करने पर आपको अतिरिक्त 11000 रु तक की बचत हो सकती है। इस तरह ये टीवी आपको सिर्फ 2500 रु में पड़ जाएगा।
आईफोन पर छूट
23 अक्टूबर तक चलने वाली बिग दिवाली सेल के दौरान ग्राहक आईफोनन 12 जैसे स्मार्टफोन पर मिल रही डील्स के तहत बढ़िया डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। ये फोन इस समय 53,999 रु तक में मिल रहा है, जबकि सेल में आईफोन 12 मिनी की कीमत इस समय 42,099 रु है। पुराना आईफोन एसई (2020) इस समय 30,099 रुपये की छूट पर उपलब्ध है।
गूगल पिक्सेल 4ए
साथ ही गूगल पिक्सेल 4ए 25,999 रु की कीमत पर मिल रहा है। यानी इस पर 5,000 रु की छूट मिल रही है। ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर पिक्सेल 4ए के साथ गूगल नेस्ट और पिक्सेल बड्स ए पर भी ऑफ़र मिल रहा है। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी एफ62, जिसकी 29,999 रुपये है, केवल 18,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है।
जानिए कुछ और स्मार्टफोन्स की डिटेल
बजट और किफायती स्मार्टफोन की तलाश कर रहे लोग सैमसंग गैलेक्सी एफ22 को भी चेक कर सकते हैं, जिसकी कीमत 14,999 रु है। लेकिन इस सेल में इसे 12,499 रु में बेचा जा रहा है। गैलेक्सी एफ12 भी सेल में केवल 9,499 रुपये पर मिल रहा है। वहीं पोको सी31 8,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2, जिसे मूल रूप से 35,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, सेल में 11,990 रुपये में उपलब्ध है। यह एक 4जी स्मार्टवॉच है और इसमें एमोलेड डिस्प्ले और राउंड डायल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications