Flipkart News In Hindi: भारत की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट एक अरब डॉलर का फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान फ्लिपकार्ट में सबसे बड़ी शेरधारक कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट को 600 मिलियन डॉलर देने की बात कही है। आपको बताते चलें की अमेरिका की लीडिंग रीटेल कंपनी वालमार्ट के अलावा भी कई इन्वेस्टर्स फंडिंग राउंड में शामिल होने के लिए लगातार कंपनी के साथ बातचीत कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में ही वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट के कर्मचारियों के लिए 750 मिलियन डॉलर की रकम एक बार में देने की बात कही थी।
हालांकि मीडिया द्वारा जारी दी गई रिपोर्ट के मुताबिक फ्लिपकार्ट फंडिंग जुटाने के लिए नए इन्वेस्टर के साथ बातचीत कर रही है, हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फ्लिपकार्ट कंपनी के एक स्पोक्स पर्सन ने मीडिया से बात करते हुए वॉलमार्ट के द्वारा फ्लिपकार्ट को दिए जा रहे सपोर्ट की बात को स्वीकार किया है। लेकिन फंडिंग इकट्ठा करने के लिए इन्वेस्टर्स से हो रही बातचीत पर किसी भी तरह का कमेंट करने से बचते हुए दिखाई दिए और इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी नहीं की है।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि फ्लिपकार्ट ने साल 2021 में फंड रेजिंग की थी। उसके बाद से अब तक कंपनी के द्वारा किसी भी तरह का फंड इकट्ठा करने की कोशिश नहीं की गई है। साल 2021 में फ्लिपकार्ट ने फंड रेजिंग के जरिए 3.6 अरब डॉलर इकट्ठा किए थे। आपको बताते चलें कि जिस समय फ्लिपकार्ट ने फंड इकट्ठा किया था उसे समय 2021 में कंपनी की वैल्यू 37.6 अरब डालर थी।
ऐसा माना जा रहा है कि इस समय फ्लिपकार्ट को फंड जुटाना के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ रहा है। अमेरिका में बढ़ते हुए इंटरेस्ट रेट और अनिश्चित फाइनेंसियल कंडीशन का असर इस इंडियन स्टार्टअप की फंडिंग पर भी देखने को मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय फ्लिपकार्ट की फंडिंग गिरकर 7 बिलियन डॉलर हो गई है, यह पिछले 7 साल का सबसे कम स्तर है।
मीडिया द्वारा मिल रही जानकारी के मुताबिक इस नए फंड का इस्तेमाल फ्लिपकार्ट के द्वारा भारत में अपनी पहुंच को और भी ज्यादा बेहतर करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट इस फंड का इस्तेमाल अपने बिजनेस में कम से कम 2 गुना की बढ़ोतरी करने के लिए करेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस राउंड में फ्लिपकार्ट की वैल्यू उसके पिछले वैल्यूएशन के मुकाबले करीब 10 फीसदी तक ज्यादा है। फोनपे से अलग होने के बाद फ्लिपकार्ट की वैल्यूएशन को करीब 33 बिलियन डॉलर के आसपास बताया जा रहा था। इस ट्रांजैक्शन के साथ ही बिन्नी बंसल ने भी अपनी फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी बेच दी थी। फ्लिपकार्ट में अपने हिस्से को बचने के बाद बंसल को करीब 1.5 अरब डॉलर तक की कमाई होने की बात कही गई।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस समय फ्लिपकार्ट में वालमार्ट की 80 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है। फ्लिपकार्ट के शुरुआती इन्वेस्टर जैसे फ्रैंकलिन टेम्पलटन, टाइगर ग्लोबल और एक्सेल जैसे कई इन्वेस्टर के निकलने के बाद अपने शेयर वॉलमार्ट को बेच दिए थे। अब इस पास कंपनी के पास फ्लिपकार्ट के 80 प्रतिशत से ज्यादा के शेयर्स आ गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications