अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। अभी आपके पास सस्ते स्मार्टफोन खरीदने का अच्छा मौका है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर 'ईयर एंड सेल' आ रही है।
नई दिल्ली: अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। अभी आपके पास सस्ते स्मार्टफोन खरीदने का अच्छा मौका है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर 'ईयर एंड सेल' आ रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल का आगाज 21 दिसंबर को होगा और यह 23 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में ई-कॉमर्स कंपनी कई शानदार ऑफर दे रही है।

ईएमआई ट्रांजैक्शन पर भी मिलेगा छूट
फ्लिपकार्ट ने एक टीजर पेज जारी कर सेल में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। बता दें कि कंपनी का दावा है कि यह 2019 का बेस्ट ऑफर है। मालूम हो कि सेल के दौरान की गई खरीदारी का पेमेंट आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से करने पर आपको 10 पर्सेंट का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। यह छूट ईएमआई ट्रांजैक्शन पर भी उपलब्ध होगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने अपने प्लेटफॉर्म पर अपकमिंग डील्स का प्रीव्यू जारी किया है। तो चलिए आपको फ्लिपकार्ट की ईयर एंड सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में बता दें
इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा बंपर छूट
ऑनर स्मार्टफोन्स पर बेस्ट ऑफर
फ्लिपकार्ट की इस सेल के दौरान 13,999 रुपये वाला ऑनर 10 लाइट 7,999 रुपये, 16,999 रुपये कीमत वाला ऑनर 20आई 10,999 रुपये और 19,999 रुपये कीमत वाला ऑनर 9एन स्मार्टफोन 8,999 रुपये मिलेगा। इसके अलावा 14,999 रुपये कीमत वाल ऑनर 8सी का 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरियंट 7,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
ओप्पो के स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट
ईयर एंड सेल में ओप्पो F11 प्रो का 6जीबी+128जीबी वाला वेरियंट 16,990 रुपये में मिलेगा, जबकि कीमत 29,990 रुपये है। 18,990 रुपये कीमत वाले ओप्पो A7 का 4जीबी+64जीबी वेरियंट 9,990 रुपये और 21,990 रुपये वाले ओप्पो F11 का 4जीबी+128जीबी वेरियंट 12,990 रुपये में मिलेगा।
सैमसंग स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त छूट
फ्लिपकार्ट की ईयर एंड सेल में सैमसंग S9 का 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 27,999 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी कीमत 62,500 रुपये है। 18,900 रुपये कीमत वाले सैमसंग A30S का 4जीबी+64जीबी वेरियंट 15,999 रुपये, 70 हजार रुपये कीमत वाले S9 प्लस का 6जीबी+64जीबी वेरियंट 29,999 रुपये और 21 हजार कीमत वाला सैमसंग A50 स्मार्टफोन 14,999 रुपये में मिलेगा।
पॉप्युलर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भी मिलेगा छूट
सेल के दौरान फ्लिपकार्ट कई पॉप्युलर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। सेल में गूगल पिक्सल 3a XL का 4जीबी+64जीबी वेरियंट 30,999 रुपये, आईफोन 7 का 32जीबी वेरियंट 24,999 रुपये, सैमसंग A70S स्मार्टफोन 28,999 रुपये और गूगल पिक्सल 3 स्मार्टफोन 42,999 रुपये में मिलेंगे। इनकी कीमत क्रमश: 44,999 रुपये, 29,900 रुपये, 28,999 रुपये और 71 हजार रुपये हैं। वहीं, सेल के दौरान आईफोन 11 सीरीज स्मार्टफोन्स 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होंगे।
काफी सस्ते में मिलेगा नोकिया और असुस के स्मार्टफोन
ईयर एंड सेल के दौरान नोकिया और असुस के स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट मिलेंगे। नोकिया 7.2 को आप 16,599 रुपये, नोकिया 6.1 प्लस को 8,999 रुपये और नोकिया 2.2 को 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, असुस मैक्स एम1 स्मार्टफोन 5,999 रुपये, मैक्स प्रो एम1 फोन 7,999 रुपये और असुस 5जेड 15,999 रुपये में मिलेगा।
आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड से 10 % की अतिरिक्त छूट
फ्लिपकार्ट की इस सेल में हाल में लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स और बजट स्मार्टफोन्स भी डिस्कांउट में उपलब्ध होंगे। सेल के दौरान विभिन्न कंपनियों के टैबलेट्स पर भी छूट मिलेगी। डिस्काउंट के अलावा कंपनी 'नो कॉस्ट ईएमआई' और 'ऐक्सचेंज ऑफर' भी देगी। इसके साथ ही आईसीआईसीआई से क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 पर्सेंट की अतिरिक्त छूट मिल ही रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications